एक्सप्लोरर

उपराष्ट्रपति चुनाव: सी.पी. राधाकृष्णन Vs सुदर्शन रेड्डी, जानें संख्या बल में किसका पलड़ा भारी?

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर सत्ता और विपक्ष, दोनों ने अपने उम्मीदवार को उतार दिया है, लेकिन आंकड़े और सांसदों का सपोर्ट सीधे तौर पर सत्ता पक्ष की ओर जीत की संभावना को दिखाते हैं.

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर माहौल गर्म है. एनडीए और इंडिया ब्लॉक दोनों ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान भी कर दिया है. जहां एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता सी.पी. राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है, वहीं विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस और गोवा के लोकायुक्त रह चुके सुदर्शन रेड्डी को मैदान में उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है.

लोकसभा में पक्ष और विपक्ष के कितने सांसद?

हालांकि, आंकड़ों का गणित साफ तौर पर सत्ता पक्ष के पक्ष में झुका नजर आ रहा है. इस समय लोकसभा और राज्यसभा मिलाकर संसद में कुल 782 सांसद वोट देने के हकदार हैं और जीत के लिए कम से कम 392 वोट जरूरी होंगे. लोकसभा में कुल 543 सांसद होते हैं, जिनमें से एनडीए के पास 293 सांसद हैं, जबकि विपक्ष (INDIA ब्लॉक) के पास 234 सांसद हैं और अन्य छोटे दलों के 15 सांसद हैं.

राज्यसभा में विपक्ष के पास कितने सांसद?

इसी तरह, राज्यसभा में कुल 240 सांसदों में से एनडीए के पास करीब 134 सांसदों का समर्थन है तो विपक्ष के पास 78 सांसद, वहीं छोटे राजनीतिक दल और निर्वाचित सांसदों की संख्या 28 की है. इस तरह लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के वोट मिलकर सत्ता पक्ष के पास कुल 427 वोट हैं, जो बहुमत के आंकड़े से 35 वोट ज्यादा हैं.

बहुमत से कितने वोट दूर है विपक्ष?

दूसरी ओर विपक्ष के पास केवल 312 वोट हैं, यानी बहुमत से 80 वोट कम. वहीं अन्य दलों और निर्दलीयों के पास 43 वोट हैं, लेकिन इनके बिना भी सत्ता पक्ष का पलड़ा भारी है. अगर पिछले चुनाव पर नजर डालें तो अगस्त 2022 में हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को 528 वोट मिले थे, जबकि विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को केवल 182 वोट ही हासिल हुए थे. उस समय 55 सांसदों ने मतदान नहीं किया था.

संख्या नहीं, नैतिक बल और विचारधारा का चुनाव

एनडीए और इंडिया गठबंधन की तरफ से उतारे गए उम्मीदवारों के प्रोफाइल पर एक नजर डालें तो दोनों ही उम्मीदवार दक्षिण भारत से आते हैं. राधा कृष्णन तमिल नाडु से तो सुदर्शन तेलंगाना से आते हैं. सी.पी. राधाकृष्णन भाजपा के पुराने नेता हैं और संगठन व प्रशासनिक अनुभव रखते हैं. वे फरवरी 2023 से जुलाई 2024 तक झारखंड के राज्यपाल रहे और इसके साथ ही तेलंगाना व पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला.
 
वर्तमान में सी.पी. राधाकृष्णन महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं. वहीं, विपक्ष के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी सुप्रीम कोर्ट के जज रह चुके हैं और गोवा के लोकायुक्त के रूप में भी उनकी ईमानदार और सख्त छवि सामने आई थी. विपक्ष ने उन्हें उतारकर यह संदेश देने की कोशिश की है कि यह चुनाव संख्या बल का ही नहीं, बल्कि नैतिक बल और विचारधारा का भी है.

विपक्ष के पास संख्या बल की कमी 
 
हालांकि आंकड़े साफ संकेत देते हैं कि सत्ता पक्ष के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन की जीत लगभग तय मानी जा रही है. विपक्ष ने भले ही मजबूत छवि वाले सुदर्शन रेड्डी को मैदान में उतारा हो, लेकिन संख्या बल की कमी उनकी सबसे बड़ी चुनौती है, लेकिन विपक्षी दल उम्मीद कर रहे हैं कि उनको एनडीए से जुड़े हुए दलों के सांसदों का भी समर्थन मिल सकता है.
 
खास तौर पर दक्षिण भारत से जुड़ी हुई पार्टियों उनमें भी टीडीपी और वाईएसआरसीपी का. अगर ऐसा होता है तो निश्चित तौर पर मुकाबला काफी दिलचस्प हो सकता है, लेकिन इसकी संभावना काफी कम नजर आ रही है.
अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को कर दिया तलब
होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को किया तलब
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
करोड़ों रुपए का हैश ऑयल पकड़ा गया, जानें कहां से आया, क्या है पूरा मामला
करोड़ों रुपए का हैश ऑयल पकड़ा गया, जानें कहां से आया, क्या है पूरा मामला
सुप्रीम कोर्ट में CJI को कहे अपशब्द, अब जस्टिस सूर्यकांत ने खुद दिया जवाब, जानें क्या बोले
सुप्रीम कोर्ट में CJI को कहे अपशब्द, अब जस्टिस सूर्यकांत ने खुद दिया जवाब, जानें क्या बोले

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget