एक्सप्लोरर

Bharat Ratna 2024: उपराष्ट्रपति ने बताया वो पल जब चौधरी चरण सिंह से पहली बार हुई थी मुलाकात, सादगी देखकर हो गए थे प्रभावित

Bharat Ratna Award: उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि जब चौधरी चरण सिंह जैसे व्यक्तित्व को भारत रत्न जैसे पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है तो मन में ये बड़ा भाव आता है कि अन्नदाता का सम्मान हुआ है.

Chaudhary Charan Singh Stories: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने से काफी खुश हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह को लेकर कहा कि उनकी सोच बहुत बड़ी थी, उनका व्यक्तित्व बहुत बड़ा था. बेईमानी के बारे में कोई उनके सामने सोच नहीं सकता था. उनका पूरा जीवन किसान और गांव को समर्पित था.

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने चौधरी चरण सिंह की सादगी का किस्सा सुनाते हुए कहा, "मुझे याद है वो पल जब मैं उनसे मिला था. यह 1977 की बात है. चौधरी साहब राजस्थान के श्रीगंगानगर में आए हुए थे. मुझे जैसे ही इसका पता चला तो मैंने सोचा की इस महान शख्स का आशीर्वाद लेना चाहिए. मैं जयपुर से श्रीगंगानगर गया. वह जहां ठहरे थे जब पहुंचा तो देखकर मैं हैरान हो गया. वह जमीन पर बैठकर भोजन कर रहे थे. सभी जानते थे कि चौधरी साहब के आगे कोई ऐसा आचरण हो गया जो सात्विक नहीं है, सर्वोत्तम नहीं है तो वह खिंचाई करते थे."

'किसानों को राजनीति की रीढ़ की हड्डी भी मानते थे'

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने बताया कि "चौधरी साहब किसान को हमेशा एक ही बात कहते थे कि अर्थव्यवस्था में योगदान देने के अलावा किसान भारतीय राजनीति की रीढ़ की हड्डी भी है. आज आप किसान वर्ग में जाइए. किसान के बच्चे आज नौकरी में कितने आगे हैं.. गांव के अंदर कितनी काया बदल चुकी है. चौधरी चरण सिंह का सपना संचार हो रहा है. एक तरह से पूरी पृष्टभूमि मुझे दिख रही है."

किसानों के प्रति अलग ही लगाव था

उन्होंने बताया कि चौधरी साहब ईमानदारी के प्रतीक, किसान के पीछे समर्पित, किसानों के सर्वमानीय नेता रहे, उन्होंने हर जगह अपनी छाप छोड़ी. उनके दिल में किसानों के प्रति अलग ही लगाव था, राजनीति क्षेत्र में स्पष्टवादिता और विचारों में एकाग्रता उनकी बहुत बड़ी पहचान थी. उन्होंने इमरजेंसी का डटकर मुकाबला किया. अपने सिद्धांतों से वह कभी नहीं डिगे. उनकी सादगी, उनकी ईमानदारी, गरीब और किसान के प्रति उनका समर्थन ये उनकी पहचान है. चौधरी चरण सिंह के नजदीक कोई भी वो व्यक्ति नहीं आ सकता था, जिनमें ये गुण न हों. जब ऐसे व्यक्तित्व को आज के दिन सम्मानित किया जाता है तो मन में ये बड़ा भाव आता है कि अन्नदाता का सम्मान हुआ है.

ये भी पढ़ें

Chhagan Bhujbal: 'मुझे मारने के लिए दिया गया 50 लाख का ठेका', अजित गुट के नेता को मिली धमकी, छगन भुजबल बोले- 'जबसे मैं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधा वंदे मातरम, फिर विवाद?
कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधा वंदे मातरम, फिर विवाद?
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget