एक्सप्लोरर

Jagdeep Dhankhar Resignation: जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की असल वजह क्या? सियासी गलियारों में हो रही ये बड़ी चर्चा, पढ़ें इनसाइड स्टोरी

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफा देने के बाद चर्चाएं तेज हो गई हैं. फैसले को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है. मामले पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं.

भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इसके पीछे स्वास्थ कारणों का हवाला दिया है. हालांकि इसके इतर इस्तीफे के बाद कुछ और चर्चाएं भी तेज हो गई हैं.  कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश के सोशल मीडिया पोस्ट किया था. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था कि शाम करीब 5 बजे तक मैं उनके साथ था, वहां कई अन्य सांसद भी साथ थे और शाम 7:30 बजे मेरी उनसे फोन पर बातचीत भी हुई थी. राज्यसभा BAC की बैठक दोपहर 1 बजे की तय की गई थी और वो न्यायपालिका से संबंधित कुछ घोषणा भी करने वाले थे.

सोमवार (21 जुलाई 2025) को संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में विपक्षी दलों के 63 सांसदों ने जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग पर दस्तखत करके सभापति जगदीप धनखड़ को सौंप दिया था. जगदीप धनखड़ ने जस्टिस वर्मा के खिलाफ विपक्षी दलों का ये प्रस्ताव स्वीकार कर लिया, जबकि सरकार महाभियोग प्रस्ताव को लोकसभा में लेकर आना चाह रही थी. इसको लेकर पक्ष-विपक्ष के 145 सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को हस्ताक्षर करके प्रस्ताव भी सौंप दिया, लेकिन अब जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद इस घटनाक्रम को उस महाभियोग प्रस्ताव से जोड़कर देख जा रहा है. कयास लगाए जा रहे हैं कि विपक्ष के प्रस्ताव को स्वीकार किए जाने की वजह से सरकार नाराज थी. 

इस्तीफे के पीछे स्वास्थ कारणों का हवाला 
कांग्रेस का कहना है कि सरकार की नाराजगी बढ़ने पर जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन ये केवल चर्चा भर है, जबकि उन्होंने अपने इस्तीफे में स्पष्ट तौर पर स्वास्थ कारणों का हवाला दिया है. अब उनके इस्तीफे के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. इससे पहले भी कई दफा अपने बयानों को लेकर जगदीप धनखड़ चर्चा में रहे हैं. एक सार्वजनिक मंच पर उन्होंने किसानों के आंदोलन का मुद्दा उठा दिया था, तब उस वक्त मंच पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे. उपराष्ट्रपति के तौर पर उनके उस बयान को विपक्ष ने जमकर मुद्दा बनाया था. 

इ्स्तीफा देने वाले तीसरे उपराष्ट्रपति
भारत के इतिहास में अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले इस्तीफा देने वाले वह तीसरे राष्ट्रपति हैं. इससे पहले वीवी गिरी और आर वेंकटरमन ने इस्तीफा दिया था, लेकिन उन्होंने राष्ट्रपति चुने जाने के बाद और शपथ लेने से पहले इस्तीफा दिया था. राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के निधन के बाद वीवी गिरि को राष्ट्रपति बनाया गया और उन्होंने इस्तीफा दिया था. जबकि आर वेंकटरमन 1987 में भारत के राष्ट्रपति चुने गए और उस वक्त वह उपराष्ट्रपति थे तो उन्होंने शपथ ग्रहण से पहले इस्तीफा दिया था.

ये भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने क्यों दे दिया इस्तीफा, राज्यसभा में बताया कारण, जानें क्या बोले

मीडिया में करियर की शुरुआत CNFC मीडिया के साथ की. उसके बाद साढ़े तीन वर्ष ANI और उसके बाद तकरीबन 8 वर्ष न्यूज 18 नेटवर्क के साथ काम किया. और अब एबीपी न्यूज ज्वाइन किया है. मीडिया में तकरीबन 13 वर्ष का अनुभव है जिसमें राजनीतिक खबरों खासकर बीजेपी से संबंधित खबरों को कवर करता रहा हूं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget