एक्सप्लोरर

2G केस में कोर्ट आज सुनाएगी फैसला, यहां पढ़ें केस का तारीखवार ब्योरा

2G घोटाला मामला: ए राजा और कनिमोझी अभी ज़मानत पर पर रिहा हैं, सीबीआई ने अप्रैल 2011 में अदालत में करीब 80000 पन्नों की चार्जशीट दायर की थी इस चार्जशीट में 125 गवाहों और 654 दस्तावेज़ों का ज़िक्र किया गया था.

टूजी स्पेक्ट्रम घोटाले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट फैसला सुनाने वाली है, इस मामले में पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा और डीएमके की पूर्व सांसद की कनिमोझी मुख्य आरोपी हैं, इनके अलावा कई कंपनियां और कई कारोबारी भी इसमें आरोपी हैं.

टूजी स्पेक्ट्रम घोटाले की बात सबसे पहले सामने आयी थी साल 2010 में, साल 2010 में सामने आयी थी सीएजी रिपोर्ट, सीएजी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि जिस दौरान राजा दूरसंचार मंत्री थे, उस दौरान जो टूजी स्पेक्ट्रम का आवंटन किया गया था, उससे देश को 1 लाख 76 हजार करोड़ का नुकसान हुआ था. टूजी घोटाले से जुड़े तीन मामलों में अदालत को अपना फैसला सुनाना है, इसमें दो सीबीआई और एक केस प्रवर्तन निदेशालय ने दर्ज किया था.

यहां पढ़ें 2G केस का तारीखवार ब्योरा

  • अगस्त 2007- टेलीकॉम विभाग ने 2जी स्पेक्ट्रम के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की.
  • 2 नवंबर 2007- आवंटन पारदर्शी ढंग से करने और लाइसेंस रिवाइज करने के लिए टेलीकॉम मंत्री राजा को पीएम का खत पर राजा ने पीएम की सिफारिशें नजरअंदाज कीं.
  • 22 नवंबर 2007- वित्तमंत्रालय की स्पेक्ट्रम आवंटन की प्रक्रिया पर आपत्ति, पुनर्विचार की मांग खारिज.
  • 10 जनवरी 2008- टेलीकॉम मंत्रालय ने लागू की पहले आओ-पहले पाओ की नीति, आवेदन की तारीख 1 अक्टूबर से घटाकर 25 सितंबर की. उसी दिन आवेदन जमा करने के निर्देश.
  • 4 मई 2009- एनजीओ टेलीकॉम वॉचडॉग ने सेंट्रल विजिलेंस कमीशन में स्पेक्ट्रम आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत की.
  • 2009- विजिलेंस कमीशन ने सीबीआई को जांच सौंपी, विभाग के अज्ञात अफसरों के खिलाफ केस दर्ज.
  • 31 मार्च 2010- सीएजी ने स्पेक्ट्रम आवंटन में बड़ी गड़बड़ियों की बात कही.
  • 6 मई 2010- कॉरपोरेट लॉबीइस्ट नीरा राडिया और राजा के बीच बातचीत उजागर.
  • 13 सितंबर 2010- सुप्रीम कोर्ट ने एक पीआईएल के बाद सरकार और राजा से जवाब-तलब किया.
  • 24 सितंबर 2010- ए राजा के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर जनता पार्टी चीफ सुब्रह्मण्यम स्वामी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे.
  • नवंबर 2010- सीएजी की जांच में सरकारी खजाने को एक लाख 76 हजार करोड़ का नुकसान सामने आया.
  • 14 नवंबर 2010- टेलीकॉम मंत्री ए राजा का इस्तीफा.
  • 29 नवंबर 2010- 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले पर सीबीआई की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल.
  • 2 दिसंबर 2010- सुप्रीम कोर्ट ने पीएम की सलाह न मानने पर राजा को लगाई फटकार.
  • 8 दिसंबर 2010- स्पेक्ट्रम घोटाले की सुनवाई के लिए विशेष अदालत गठित करने का सुप्रीम कोर्ट का आदेश.
  • 4 जनवरी 2011- स्पेक्ट्रम लाइसेंस रद्द करने की मांग लेकर स्वामी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे.
  • 2 फरवरी 2011- पूर्व टेलीकॉम मंत्री ए राजा, सिद्धार्थ बेहुरा, राजा का पूर्व निजी सचिव आरके चंदोलिया गिरफ्तार.
  • 8 फरवरी 2011- स्वान टेलीकॉम का प्रमोटर शाहिद उस्मान बलवा गिरफ्तार.
  • 2 अप्रैल 2011- सीबीआई की पहली चार्जशीट.
  • 25 अप्रैल 2011- सीबीआई की दूसरी चार्जशीट.
  • 20 मई 2011- कनिमोडी और शरद कुमार की गिरफ्तारी के आदेश.
  • 25 जुलाई 2011- राजा ने पीएम मनमोहन सिंह और चिदंबरम को गवाह बनाने को कहा.
  • 22 सितंबर 2011- सीबीआई ने किया कोर्ट में चिदंबरम का बचाव.
  • 21 अक्टूबर 2011- प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने किया चिदंबरम का बचाव.
  • 24 अक्टूबर 2011- चिदंबरम को सह आरोपी बनाए जाने की सुब्रह्मण्यम स्वामी की याचिका पर सुनवाई टली.
  • 17 नवंबर 2011- कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने स्वामी को दिए चिदंबरम की भूमिका से जुड़े दस्तावेज.
  • 3 दिसंबर 2011- स्वामी ने कोर्ट को बताया कि चिदंबरम को सहआरोपी क्यों बनाया जाए.
  • 30 जनवरी 2012- पीएमओ कार्यालय पर बरसा सुप्रीम कोर्ट, अदालत ने कहा कि PMO के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को सही जानकारी नहीं दी.
  • 02 फरवरी 2012- सुप्रीम कोर्ट ने ए राजा के समय आवंटित सभी 122 लाइसेंस रद्द कर दिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
Live: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद
Live: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे पर TMC नेता कुणाल घोष ने जताया दुख
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे पर TMC नेता कुणाल घोष ने जताया दुख
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं...’
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं...’

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget