एक्सप्लोरर

'सच्चा नेता अकेला क्रेडिट नहीं लेता', इंदिरा गांधी की तारीफ करते हुए वरुण गांधी ने शेयर किया पत्र

Varun Gandhi Praises Indira Gandhi: बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने अपनी दादी इंदिरा गांधी की तारीफ की है. उन्होंने इंदिरा गांधी का तत्कालीन सेना प्रमुख को लिखा हुआ एक पत्र भी साझा किया है.

Varun Gandhi On Indira Gandhi: बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने शुक्रवार (22 दिसंबर) को दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तारीफ करते हुए कहा है कि एक सच्चा नेता जीतने का अकेला श्रेय नहीं लेता है. वरुण ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत का जिक्र किया है. 

वरुण गांधी ने उनकी दादी (इंदिरा गांधी) की ओर से तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल सैम मानेकशॉ को लिखा एक पत्र X हैंडल पर साझा किया है. पत्र में दिख रही तारीख के अनुसार यह 22 दिसंबर 1971 में लिखा गया था.

क्या कहा वरुण गांधी ने?

वरुण ने अपनी पोस्ट में लिखा, ''1971 के युद्ध में ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल सैम मानेकशॉ को पत्र. एक सच्चा नेता जानता है कि पूरी टीम ही जीतती है और जानता है कि कब बड़ा दिल होना चाहिए और अकेले श्रेय नहीं लेना चाहिए.आज के दिन पूरा भारत इन दोनों महान भारतीय खजानों को सलाम करता है...''

 

क्या कांग्रेस के करीब आ रहे हैं वरुण गांधी?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण गांधी यह प्रतिक्रिया उन अटकलों की पृष्ठभूमि में आई है कि वह कांग्रेस सर्किल के करीब आ रहे हैं क्योकि हाल में वह बीजेपी की बैठकों से बचते रहे हैं.  पिछले महीने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और वरुण गांधी ने उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर में एक छोटी और अप्रत्याशित मुलाकात की थी. राहुल और वरुण चचेरे भाई हैं. हालांकि, दोनों नेताओं ने बैठक के राजनीतिक महत्व को खारिज किया था. 

वहीं, इसी साल सितंबर में एक मरीज की मौत के बाद अमेठी के संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस निलंबित किए जाने पर वरुण ने यूपी में अपनी ही पार्टी की सरकार पर तंज कसा था. उन्होंने एक्स पर कहा था कि एक नाम के खिलाफ नाराजगी से लोगों का काम खराब नहीं होना चाहिए.

सैम मानेकशॉ को लिखे इंदिरा गांधी के पत्र में क्या है?

वरुण गांधी की ओर से शेयर किए गए पत्र में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने लिखा था, ''प्रिय जनरल मानेकशॉ, पिछले दिनों ने हमारी क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने और हमारे राष्ट्रीय मूल्यों को बनाए रखने में हमारे सशस्त्र बलों की शानदार उपलब्धि के लिए लोगों की प्रशंसा और सराहना का प्रमाण दिया है. मैं जानती हूं कि सेनाध्यक्ष के रूप में और चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष के रूप में आपका बोझ कितना भारी रहा है और आप पर दबाव कितना लगातार रहा है.'' 

उन्होंने लिखा, ''तीनों सेनाओं के बीच समन्वय, जो अभियान के दौरान इतना प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित हुआ, इसका श्रेय आपके शानदार नेतृत्व को जाता है. मैं विशेष रूप से इस संकट के दौरान आपके सहयोग, आपकी स्पष्ट सलाह और निरंतर उत्साहवर्धन को महत्व देती हूं. मैं आपके प्रति, आपके अधिकारियों और कर्मियों के प्रति सरकार और भारत के लोगों का आभार व्यक्त करना चाहती हूं.''

यह भी पढ़ें- 'थैंक्यू, माय डियर फ्रेंड...', गणतंत्र दिवस समारोह में मिला निमंत्रण तो बोले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल का नाम हो 'पश्चिम बंगो', बख्तियारपुर स्टेशन का भी बदले नाम, BJP चीफ की बड़ी मांग
पश्चिम बंगाल का नाम हो 'पश्चिम बंगो', बख्तियारपुर स्टेशन का भी बदले नाम, BJP चीफ की बड़ी मांग
अमित शाह के बयान से तिलमिलाया विपक्ष, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
अमित शाह के बयान से तिलमिलाया विपक्ष, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget