एक्सप्लोरर

Rishi Sunak को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने पर भारत की विभिन्न हस्तियों ने दी बधाई, बोले- भाग्य का पहिया घूमा

Best Wishes Rishi: भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री होंगे. उनके प्रधानमंत्री बनने पर भारत में भी खुशी और गर्व का माहौल है. देश की विभिन्न हस्तियों ने ऋषि सुनक को शुभकामनाएं दी हैं.

Rishi Sunak: ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बनी लिज ट्रस ने मात्र 45 दिनों के अंदर ही पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद प्रधानमंत्री के पद पर भारतीय मूल के नागरिक ऋषि सुनक  चुने गए. उनके प्रधानमंत्री बनते ही बधाई देने का तांता लग गया. भारत की विभिन्न हस्तियों ने सुनक को ढेरों शुभकामनाएं दी हैं.
 
क्या कहा बसवराज बोम्मई ने
 
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने ऋषि सुनक को बधाई देते हुए कहा कि भाग्य का पहिया पूरी तरह से घूम गया है. उन्होंने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि अंग्रेजों ने 200 से अधिक सालों तक भारत पर शासन किया और इस दिन की कल्पना उन लोगों ने कभी नहीं की होगी. यह इतिहास में बड़ी घटना है जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी. उन्होंने कहा कि आज कई देशों में भारतीय सांसद चुने गए हैं लेकिन अब ऋषि सुनक को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री चुना गया है. 
 
नारायणमूर्ति ने दामाद ऋषि सुनक को दी बधाई
 
ऋषि सुनक की शादी बेंगलुरु में रहने वाली इंफोसिस के संस्थापक एनआर नारायणमूर्ति और सुधा मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से हुई थी. ऐसे में बेंगलुरु के दामाद के पीएम जैसे मुकाम पर पहुंचने को लोग ऐतिहासिक बता रहे हैं. नारायणमूर्ति ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमें उन पर गर्व है और हम उनकी सफलता की कामना करते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि वह ब्रिटेन के लोगों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे.
 
सक्षम व्यक्ति हैं ऋषि सुनक-राजीव चंद्रशेखर
 
उद्यमिता, कौशल विकास, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री और कर्नाटक से सांसद रहे राजीव चंद्रशेखर ने भी सुनक को ढेरों बधाइयां दी. उन्होंने कहा कि सुनक ऐसे समय में प्रधानमंत्री बने हैं जब पूरा यूरोप कठिन समय से गुजर रहा है. चंद्रशेखर ने कहा कि मैं उनसे व्यक्तिगत रूप से मिला हूं वह बेहद सक्षम व्यक्ति हैं.
 
लोकतंत्र में हर किसी के लिए अवसर- कमल बाली
 
वोल्वो ग्रुप इंडिया के प्रबंधक निदेशक और अध्यक्ष कमल बाली ने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि भारतीय मूल का कोई व्यक्ति ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने जा रहा है उन्होंने कहा कि ऋषि सुनक ने यह साबित कर दिया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर किसी के लिए अवसर है और यह एक अच्छा संकेत है.
 
ऋषि सुनक को बधाई देते हुए इन्फोसिस के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी वी बालाकृष्णन ने इसे एक ऐतिहासिक पल करार दिया. उन्होंने कहा कि ब्रिटेन ने दिखा दिया कि एक प्रवासी भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है और यह एक परिपक्व लोकतंत्र का प्रतीक है. इंफोसिस के पूर्व निदेशक और पद्मश्री से सम्मानित टी.वी मोहनदास पई ने कहा कि खुशी की बात है कि 42 साल का एक युवा ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बन रहा है.
 
जानिए क्या कहा जैकब क्रास्टा ने
 
फेडरेशन ऑफ कर्नाटक चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व अध्यक्ष जैकब क्रास्टा ने कहा कि भारतीय लोगों के लिए है गर्व का क्षण है कि भारतीय मूल का एक व्यक्ति ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने जा रहा है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बेंगलुरु के लोगों के लिए गौरव की बात है कि बेंगलुरु के दमाद सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने हैं.
 
भगवंत मान ने भी दी ऋषि सुनक को बधाई
 
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी ऋषि सुनक को प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाइयां दी और उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में ब्रिटेन और पंजाब के संबंध और मजबूत होंगे मान ने ट्वीट किया कि दीपावली की रात को मिली इस खबर ने खुशी और उत्साह को और बढ़ा दिया है. ऋषि सुनक को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री चुने जाने पर मेरी और पूरे पंजाब की ओर से बधाई हैं. आशा है कि आप के नेतृत्व में ब्रिटेन और पंजाब के बीच संबंध मजबूत होंगे.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
मेडिकल छात्रों की ग्रामीण सेवा पर देशभर के लिए गाइडलाइन बना सकता है SC, क्या कहा?
मेडिकल छात्रों की ग्रामीण सेवा पर देशभर के लिए गाइडलाइन बना सकता है SC, क्या कहा?
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget