एक्सप्लोरर

Ukraine में फंसे वंदे भारत ट्रेन के पहिये की खेप पहुंची रोमानिया, हवाई मार्ग से लाया जाएगा भारत

Wheels Of Vande Bharat Trains Reach Romania: वंदे भारत ट्रेन के लिए हजारों पहियों का ऑर्डर यूक्रेन की एक फर्म को दिया गया था, जिसका कार्य युद्ध के कारण प्रभावित हुआ है.

Wheels Of Vande Bharat Trains Reach Romania: वंदे भारत ट्रेन के लिए 128 पहियों की खेप युद्धग्रस्त यूक्रेन से सड़क के रास्ते रोमानिया पहुंच गई है, जिसे अब रेलवे की ओर से हवाई मार्ग के जरिए भारत लाया जाएगा. सूत्रों ने यह जानकारी दी. वंदे भारत ट्रेन के लिए हजारों पहियों का ऑर्डर यूक्रेन की एक फर्म को दिया गया था, जिसका कार्य युद्ध के कारण प्रभावित हुआ है.

सूत्रों ने कहा कि इस साल के अंत तक देशभर के प्रमुख मार्गों पर 75 'सेमी-हाई स्पीड ट्रेन' की शुरुआत करने के अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए भारत ने अब चेक गणराज्य, पोलैंड और अमेरिका को पहियों के ऑर्डर दिए हैं. सूत्रों ने यह भी कहा कि भारत पहियों की आपूर्ति के लिए चीन का भी रुख कर सकता है.

यूक्रेन की एक फर्म को दिया गया 36,000 पहियों का ऑर्डर

सूत्रों ने संकेत दिया कि यूक्रेन, जो इस तरह के पहियों के दुनिया के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ताओं में से एक है, ने अधिकतर कर्मचारियों के रूस के खिलाफ युद्ध में शामिल होने के चलते नए उत्पादन को लगभग रोक दिया है. उन्होंने कहा कि इस साल दर्जनों नई वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की रेलवे की योजना मुश्किल में पड़ गई है, क्योंकि यूक्रेन की एक फर्म को दिया गया 36,000 पहियों का ऑर्डर पूरा होना संभव नहीं लग रहा.

सूत्रों ने बताया कि पहियों को यूक्रेनी बंदरगाह से महाराष्ट्र के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) में भेजने की योजना थी, जो युद्ध के कारण अटक गई. हालांकि, सूत्रों ने कहा कि इससे भारत में इन ट्रेन के अगले महीने होने वाले परीक्षणों में देरी नहीं होगी.

128 पहियों को सड़क मार्ग से रोमानिया भेजा गया है

इस संबंध में एक सूत्र ने कहा, "रेल मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के प्रयासों से दो ट्रेन के परीक्षण के लिए आवश्यक 128 पहियों को यूक्रेन स्थित पहिया कारखाने से ट्रकों के जरिए सड़क मार्ग से रोमानिया भेजा गया है." रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वी के त्रिपाठी ने कहा, "वंदे भारत ट्रेन के निर्माण में देरी की कोई संभावना नहीं है. पहियों और एक्सेल जैसी सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति समय पर की जाएगी."

ये भी पढ़ें- 

Lata Deenanath Mangeshkar Award: 'इस बार राखी पर नहीं होंगी लता दीदी', पहला सम्मान मिलने के बाद बोले पीएम मोदी

Sri Lanka Economic Crisis: गंभीर संकट से जूझ रहे Sri Lanka ने लगाई मदद की गुहार, IMF ने दिया आश्वासन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget