एक्सप्लोरर

Sri Lanka Economic Crisis: गंभीर संकट से जूझ रहे Sri Lanka ने लगाई मदद की गुहार, IMF ने दिया आश्वासन

Sri Lanka Crisis: देश में गंभीर संकट की वजह से आम जनता काफी परेशान है. देश की स्थितियों को सुधारने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से मदद की गुहार लगाई है.

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका इस समय आर्थिक संकट का सामना कर रहा है. देश में गंभीर संकट की वजह से आम जनता काफी परेशान है. देश की स्थितियों को सुधारने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से मदद की गुहार लगाई है. IMF ने आर्थिक संकट में फंसे श्रीलंका को संकट से उबरने के लिए किए गए प्रयासों में मदद देने का आश्वासन दिया है. 

IMF से लगाई मदद की गुहार
IMF ने कहा है कि वित्त मंत्री अली साबरी की अगुआई में आए प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई शुरुआती बातचीत फलदायी रही है. विदेशी मुद्रा की कमी की वजह से आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका ने आईएमएफ से फौरन राहत देने की गुहार लगाई है. 

वाशिंगटन में की बातचीत
साबरी और केंद्रीय बैंक के गवर्नर नंदलाल वीरासिंघे की भागीदारी वाला एक प्रतिनिधिमंडल अभी वाशिंगटन में ही मौजूद है. इसने आईएमएफ समर्थित त्वरित राहत पैकेज से जुड़े तकनीकी मुद्दों पर बातचीत की है.

IMF ने जारी किया बयान
आईएमएफ ने शनिवार को एक बयान में कहा, ‘‘श्रीलंका के प्रतिनिधिमंडल के साथ आईएमएफ की तकनीकी बातचीत फलदायक रही है. इस दौरान श्रीलंका में हाल में हुए आर्थिक और वित्तीय घटनाक्रमों और व्यापक आर्थिक स्थिरता बहाल करने के लिए भरोसेमंद और सुस्पष्ट रणनीति पर भी बात हुई.'

श्रीलंका को चार अरब डॉलर की जरूरत
आर्थिक संकट से उबरने के लिए श्रीलंका को कम-से-कम चार अरब डॉलर की जरूरत है. वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए साबरी विश्व बैंक के साथ-साथ चीन और जापान से भी बात कर रहे हैं.

जारी किया बयान
बयान के मुताबिक, ‘‘IMF का दल श्रीलंका को मौजूदा आर्थिक संकट से उबारने के उसके प्रयासों में मदद देगा, अधिकारियों के साथ उनके आर्थिक कार्यक्रम पर मिलकर काम करेगा और इस संकट का समय रहते हुए समाधान निकालने के लिए अन्य हितधारकों के साथ भी बात करेगा.’’

सरकार की पहल का किया स्वागत
आईएमएफ ने कर्जदाताओं से बात करने की श्रीलंका सरकार की पहल का भी स्वागत किया है. श्रीलंका सरकार ने गत 12 अप्रैल को अपने बकाया कर्जों के भुगतान को स्थगित करने की घोषणा की थी.

यह भी पढ़ें:
Digital Transaction में आई तेजी, हर दिन हो रहा 20,000 करोड़ का लेनदेन, जानें क्या बोले PM Modi?

Sensex की टॉप-8 कंपनियों का गिरा मार्केट कैप, 2.21 लाख करोड़ का हुआ नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस 2 और दिन... मोबाइल और आधार लेकर बैठ जाएं, फटाफट कराए अपना LPG e-KYC
बस 2 और दिन... मोबाइल और आधार लेकर बैठ जाएं, फटाफट कराए अपना LPG e-KYC
Xप्लेन: भारतीय करेंसी का जलवा! कैसे डॉलर-यूरो को पीछे छोड़ आगे निकला रुपया?
भारतीय करेंसी का जलवा! कैसे डॉलर-यूरो को पीछे छोड़ आगे निकला रुपया?
महंगा हुआ प्याज, हफ्तेभर में 40% तक बढ़ी कीमत; जानिए आपके शहर में 1 किलो का रेट
महंगा हुआ प्याज, हफ्तेभर में 40% तक बढ़ी कीमत; जानिए आपके शहर में 1 किलो का रेट
TikTok भरेगा 3300 करोड़ का जुर्माना! बच्चों की प्राइवेसी का किया उल्लंघन
TikTok भरेगा 3300 करोड़ का जुर्माना! बच्चों की प्राइवेसी का किया उल्लंघन

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget