एक्सप्लोरर

वंदे भारत में स्लीपर कोच का इंतजार खत्म, इस महीने से कर पाएंगे यात्रा, मिलेंगी ये सुविधाएं

Vande Bharat: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में वंदे भारत स्लीपर कोच को लेकर जानकारी दी. इसमें यात्रियों को अपर बर्थ पर चढ़ने के लिए खास डिजाइन किया गया है. ट्रायल के बाद इसे शुरू किया जाएगा.

Vande Bharat Sleeper Coach: लंबी दूरी की यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए भारतीय रेलवे लगातार सुविधाओं में बढोतरी करता रहा है. रेलवे अब हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत में स्लीपर कोच लाने वाला है. रेल मंत्रालय के अनुसार वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेट का पहला प्रोटोटाइप बन कर तैयार हो गया है. जल्द ही इसका फील्ड ट्रॉयल किया जाएगा. गाइडलाइन के अनुसार इसके कई ट्रॉयल किए जाए्ंगे.

ट्रॉयल की सफलता के बाद ही इसे यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा. जनवरी में इसका लोकार्पण रेल हो सकता है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा के पटल पर रखे गए एक बयान में कहा कि वंदे भारत स्लीपर को लंबी और मध्यम दूरी की यात्रा के लिए बनाया गया है, जिससे बेहद आरामदेह यात्रा संभव हो सकेगी. 

आधुनिक सुविधाओं से लैस है वंदे भारत स्लीपर  

वंदे भारत की सबसे बड़ी खासियत इसका सुरक्षित मॉडल है. इसके मॉडल पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से सबसे अधिक ध्यान दिया गया है. ये ट्रेन कवच 4 से भी लैस है. इस ट्रेन को EN-45545 HL3 अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुसार बनाया गया है. 

वंदे भारत स्लीपर के कप्लर्स भी ऐसी आधुनिक तकनीक से बनाए गए हैं, जिससे ट्रेन पूरी तरह जर्क फ़्री होगी. इसका ब्रेकिंग सिस्टम भी अत्याधुनिक है और ट्रेन की एक्सलरेशन टाइमिंग भी बेहद कम है. किसी इमरजेंसी के लिए लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर के बीच बातचीत के लिए टॉक बैक की भी व्यवस्था दी गई है. 

स्लीपर कोच में छोटी-छोटी चीजों का रखा गया है ख्याल

इस ट्रेन में यात्री सुविधाओं का खास ख्याल रखा गया है. इसमें दो अतिरिक्त शौचालयों की भी व्यवस्था की गई है. इसमें ऑटोमैटिक दरवाजे लगाए गए हैं, ताकि एक बार ट्रेन के चल देने पर कोई असामाजिक तत्व दरवाजों को खोल कर यात्रियों के सामान आदि को नुकुसान न पहुंचा सके. इसके एक कोच से दूसरे कोच में जाने के लिए बीच के गैंगवे को भी पूरी तरह सील और सुरक्षित बनाया गया है.

इस ट्रेन में यात्रियों को ऊपरी बर्थ पर चढ़ना आसान होगा, क्योंकि इसमें एर्गोनॉमिक रूप से डिजाइन की हुई सीढ़ी भी लगाई गई है. एयर कंडीशनिंग, सैलून लाइटिंग आदि यात्री सुविधाओं की निगरानी के लिए सेंट्रली कंट्रोल्ड कोच मॉनिटरिंग सिस्टम भी लगाया गया है. सभी कोचों में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं. 

ये भी पढ़ें : संसद में सीट आवंटन को लेकर छिड़ा विवाद, विपक्ष ने लगाया सरकार पर सहमत फार्मूले में बदलाव करने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget