एक्सप्लोरर

Vande Bharat Express: पीएम मोदी कल देश की चौथी वन्दे भारत ट्रेन का करेंगे लोकार्पण, ऊना से दिल्ली के बीच 130 की रफ़्तार से चलेगी रेल

Vande Bharat Express: पीएम मोदी कल हिमाचल प्रदेश के ऊना रेलवे स्टेशन से देश की चौथी वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का लोकार्पण करेंगे.

Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के ऊना रेलवे स्टेशन से गुरुवार 13 अक्टूबर सुबह क़रीब साढ़े 9 बजे देश की चौथी वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) का लोकार्पण करेंगे. प्रधानमंत्री ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर दिल्ली के लिए रवाना करेंगे.  

पीएम मोदी दो हफ़्ते पहले ही अहमदाबाद से मुंबई के लिए तीसरी वन्दे भारत ट्रेन का लोकार्पण किया था. तीसरी और चौथी वन्दे भारत ट्रेन को वन्दे भारत ट्रेनों का सेकेंड वर्ज़न माना जा रहा है क्योंकि ये दोनों ट्रेनें वन्दे भारत की शुरुआती दोनों ट्रेनों का अपडेटेड वर्ज़न हैं. इनमें कई नई खूबियां हैं. जैसे ये ट्रेनें पहले के 57 सेकेंड के मुक़ाबले अब 42 सेकेंड में ही ज़ीरो से सौ की रफ़्तार पकड़ लेती हैं.  

दिल्ली-ऊना वन्दे भारत एक्सप्रेस की मुख्य बातें 

1. ऊना के अंब अंदौरा से वन्दे भारत दोपहर 1 बजे व नई दिल्ली से सुबह करीब 5:50 चलेगी 
2. सवा पांच घंटे में हिमाचल से दिल्‍ली के बीच की दूरी तय करेगी 
3. वन्दे भारत एक्सप्रेस अंबाला और चंडीगढ़ होते हुए हिमाचल प्रदेश के ऊना तक जाएगी
4. ऊना से दिल्‍ली का सफर करीब पांच घंटे में तय होगा

दिल्ली से शुरू होने वाला सफ़र 

वंदे भारत एक्सप्रेस हफ़्ते में 6 दिन नई दिल्ली से सुबह 5:50 बजे चलेगी-

  • सुबह 5:50 नई दिल्ली से चलेगी
  • सुबह 8 बजे अंबाला ( 2 मिनट रुकेगी)
  • सुबह 8.40 बजे चंडीगढ़ सुबह ( 5 मिनट रुकेगी)
  • सुबह 10:05 पर  नंगल डैम (2 मिनट रुकेगी)
  • 10:34 पर ऊना (2 मिनट रुकेगी)
  • सुबह 11:05 बजे अंतिम स्टेशन अंब-अंदौरा पहुंचेगी 

वापसी का सफ़र 

  1. ऊना के अंब अंदौरा से एक बजे होगी वापसी.
  2. वन्दे भारत एक्सप्रेस वापसी के लिए ऊना के अंब अंदौरा से दोपहर 1:00 बजे नई दिल्ली के लिए चलेगी.
  3. दोपहर 1:21 पर ऊना पहुंचेगी
  4. दोपहर 1:43 पर नंगल पहुंचेगी (10 मिनट रुकेगी)
  5. दोपहर 3:25 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी (5 मिनट रुकेगी)
  6. दोपहर 4:13 बजे अंबाला पहुंचेगी (2 मिनट रुकेगी)
  7. शाम 6:25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी

इसी हफ्ते होनी है हिमांचल में चुनाव की घोषणा

चुनाव आयोग ने साल 2017 में 13 अक्टूबर को ही विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा की थी जिसके बाद उसी दिन से आदर्श चुनाव संहिता लागू हो गई थी. इस बार भी नवंबर के दूसरे हफ्ते में विधानसभा का चुनाव हो सकता है. वोटो की गिनती दिसम्बर के मध्य में होनी है. पिछली बार वोटिंग 9नवंबर और गिनती 18 दिसम्बर को हुई थी.

यह भी पढ़ें.

Ukraine War: यूक्रेन में जंग से बचने के लिए देश छोड़कर भाग रहे रूसी नागरिक, अपना रहे हैं ये तरीका

Russia Ukraine War: जो बाइडेन बोले- पुतिन को लगा यूक्रेन पर आसानी से कब्‍जा कर लेगा रूस पर वो गलत गणित लगा बैठे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget