एक्सप्लोरर

बाड़े में आलसी हो रहे बाघों को फुर्तीला रखने के लिए अधिकारियों ने बनाई गेंद

बाड़े में रखे गये बाघों के दिन प्रतिदिन आलसी होने के मद्देनजर यहां वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों ने बाघों के लिए मांस के शोरबा में पकाकर लकड़ी की गेंद बनाई है, ताकि मांस की महक से आकर्षित होकर वे उसके साथ खेलकर अपने को फुर्तीला बना सकें.

भोपाल: बाड़े में रखे गये बाघों के दिन प्रतिदिन आलसी होने के मद्देनजर यहां वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों ने बाघों के लिए मांस के शोरबा में पकाकर लकड़ी की गेंद बनाई है, ताकि मांस की महक से आकर्षित होकर वे उसके साथ खेलकर अपने को फुर्तीला बना सकें.

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज यहां बताया कि यह देखने में आया है कि बाड़े में रखे बाघ आलसी बनते जा रहे हैं और ‘शो पीस’ बनकर रह गये हैं. इसी के चलते बाघों के लिए मांस के शोरबा में पकाकर लकड़ी की गेंद बनाई गई है, ताकि वे मांस की महक से उसके साथ खेलकर चपल एवं फुर्तीले रह सकें.

उन्होंने कहा कि यह कदम ‘पायलट परियोजना’ के रूप में भोपाल स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में अपनाया गया है. वन विहार राष्ट्रीय उद्यान की निदेशक समीता राजोरा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से आज कहा, ‘‘इस गेंद को खमेर की लकड़ी से बनाया गया है. इस गेंद को बाघ के बाड़े में रखे जाने से पहले इसे मांस के शोरबा में काफी देर तक उबाला गया, ताकि इस गेंद में मांस की महक आ जाए और बाघ इसकी ओर आकर्षित हों.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस गेंद को बनाने का मूल उद्देश्य बाघ को फुर्तीला, सक्रिय एवं चपल बनाने का है, क्योंकि बाड़े में रखे जाने से इनके लिए यह संभव नहीं है कि वे इधर-उधर भाग सकें, जैसे कि वे वनों अमूमन में दौड़ते रहते हैं.’’ समीता ने बताया कि प्रायोगिक तौर पर यह गेंद यहां एक छोटे सी जगह में रखे गये पांच साल के बाघ के बाड़े में रखी गई. इस बाघ को पन्ना बाघ अभयारण्य से लाया गया है. यह बाघ मांस की महक के कारण इस गेंद की तरफ आकर्षित हुआ और इससे खेलना शुरू कर दिया. जब वह इस गेंद का आदी हो जाएगा, तो तब उसे बड़े बाड़े में रखकर इस गेंद को दिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि यह विचार हमारे दिमाग में तब आया, जब हम उत्तर प्रदेश स्थित एक चिड़ियाघर के अधिकारियों से बातचीत कर रहे थे. उत्तर प्रदेश के इस चिड़ियाघर में इसी तरह की गतिविधि शेरों के लिए की गई है.

समीता ने बताया कि हालांकि, यह बाघों के लिए मुश्किल है कि वे आपस में इस गेंद से खेलें, क्योंकि वे अकेले रहना पसंद करते हैं, जबकि शेर झुंड में विचरण करते हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से बाघ ने इस गेंद को स्वयं अपनाया है, वह बहुत संतोषजनक है. वह बच्चे के समान व्यवहार कर रहा है, जो इससे खेलता है, छिपाता है, किसी को इसे साझा नहीं करता है और इसे अपने पास ही रखना चाहता है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget