एक्सप्लोरर

Vaccines For Children: अब 15 से 18 साल के बच्चों को भी लगेगी वैक्सीन, फ्रंटलाइन वर्कर्स और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए बूस्टर डोज का भी एलान

Vaccines For Children: पीएम मोदी ने बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीनेशन की तारीख का एलान कर दिया है. साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को बुस्टर डोज़ दी जाएगी.

Vaccines For Children: देश में बढ़ते कोरोना वायरस (Coronavirus) के खतरे के बीच अब 15 साल से 18 साल के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन मिलने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कल राष्ट्र के नाम अपने विशेष संबोधन में इसका एलान किया. इसी के साथ फ्रंटलाइन वर्कर्स, हेल्थ वर्कर्स और 60 साल से ज्यादा के गंभीर बीमारी वालों को बूस्टर डोज देने का भी एलान कर दिया. पढ़ें पूरी खबर.

देश के नाम अपने संबोधन में पीएम मोदी ने एलान किया, ‘’15 साल से 18 साल की आयु के बीच के जो बच्चे हैं, अब उनके लिए देश में वैक्सीनेशन प्रारंभ होगा.’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बड़े ऐलान के साथ क्रिसमस के दिन देशवासियों की खुशियां दोगुनी हो गई. अब देश में 15 साल से ऊपर के जो बच्चे हैं, उन्हें भी कोरोना की वैक्सीन मिलने वाली है.

क्रिसमस के दिन रात को रात 9 बजकर 31 मिनट पर पीएमओ की तरफ से एक ट्वीट किया गया कि 15 मिनट में पीएम मोदी देश को संबोधित करेंगे और ठीक रात 9 बजकर 45 मिनट पर प्रधानमंत्री का संबोधन शुरू हुआ. कोरोना पर देश की उपलब्धियां और इसे लेकर तमाम सावधानियों की चर्चा के बाद पीएम मोदी ने बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीनेशन की तारीख का एलान कर दिया.

  • देश में 15 साल से 18 साल के बच्चों को वैक्सीन मिलेगी.
  • बच्चों का वैक्सीनेशन 3 जनवरी 2022 से शुरू होगा.
  • देश में इस आयु वर्ग के करीब 8 करोड़ बच्चे हैं, जिन्हें इसका फायदा मिलेगा.

2022 में 3 जनवरी को सोमवार के दिन से इसकी शुरुआत की जाएगी. ये फैसला कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई को तो मजबूत करेगा ही स्कूल-कॉलेज जा रहे बच्चों और उनके माता-पिता की चिंता भी कम करेगा.

पीएम मोदी ने सिर्फ बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन का ऐलान नहीं किया. उन्होंने अपने 13 मिनट के संबोधन में 3 बड़े फैसले का एलान किया.

पहला बड़ा फैसला-

15 से 18 साल के बच्चों को वैक्सीन लगेगी

दूसरा बड़ा फैसला-

स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रिकॉशन डोज दी जाएगी

और तीसरा बड़ा फैसला-

60 साल से ज्यादा की उम्र के कोमॉरबिडिटी वाले नागरिक...यानि जो गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, उनके लिए प्रिकॉशन डोज का विकल्प मौजूद होगा.

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कोरोना वैक्सीन की जिस तीसरी डोज को 'प्रिकॉशन डोज' कहा है. कई बड़े डॉक्टर्स उसे 'बूस्टर डोज' ही मान रहे हैं.

पीएम मोदी ने कहा, ‘’सरकार ने निर्णय लिया है कि हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की प्रीकॉशन डोज भी प्रारंभ की जाए. इसकी शुरुआत 2022 में 10 जनवरी सोमवार के दिन से की जाएगी. 60 साल से ऊपर की आयु के कोमॉर्बिडिटी वाले नागरिकों को उनके डॉक्टर की सलाह पर वैक्सीन की प्रीकॉशन डोज का विकल्प उनके लिए उपलब्ध होगा.’’

इसका फायदा कितने लोगों को मिलेगा

  • देश में 15 से 18 साल की उम्र के करीब 8 करोड़ बच्चे हैं.
  • फ्रंटलाइन वर्कर्स और स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या करीब 3 करोड़ है.
  • और 60 साल से ज्यादा की उम्र के करीब 11 करोड़ लोग हैं.

यानि कुल मिलाकर पीएम मोदी के इस ऐलान से देश में करीब 22 करोड़ लोगों को फायदा मिलने वाला है. इसी के साथ पीएम मोदी ने ओमिक्रोन वेरिएंट को लेकर भी चिंता जताई और लोगों से अपील की कि पेनिक होने की बजाय सतर्क रहें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget