एक्सप्लोरर

Uttarkashi Tunnel Rescue Operation: टनल तक पूरी हुई खुदाई, NDRF-SDRF के जवान जाएंगे अंदर, कुछ देर में बाहर निकलेंगे मजदूर

Uttarkashi Tunnel Rescue Operation: उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में बीते 17 दिनों से चल रही खुदाई पूरी हो चुकी है थोड़ी देर में मजदूरों को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.

Uttarkashi Tunnel Rescue Operation: उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में बीते 17 दिनों से चल रही खुदाई पूरी हो चुकी है. थोड़ी देर में मजदूरों को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. मिली जानकारी के अनुसार सरकार या उसके प्रतिनिधि कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस विषय में आधिकारिक जानकारी साझा करेंगे. कहा जा रहा है कि शाम तक सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया जाएगा. 

घटनास्थल पर मौजूद हमारे रिपोर्टर के मुताबिक, एनडीआरएफ और एसडीआरआफ के एक-एक जवान टनल के अंदर उतरेंगे और फिर वहां से मजदूरों को बाहर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. टनल के बाहर हलचल बढ़ गई है, गेट पर सभी एंबेलेंस को तैनात करना शुरू कर दिया गया है. लोग एक दूसरे से गले मिल रहे हैं और विक्ट्री साइन दिखाया जा रहा है. अंदर से तेज आवाज आई है. स्ट्रेचर, गद्दे और बेड टनल के भीतर ले जाये जा रहे हैं. 

17 दिन बाद बाहर निकलेंगे मजदूर
टनल के बाहर मजदूरों को बाहर निकालने के लिए स्ट्रेचर और गद्दे लेकर बचाव दल टनल के अंदर जा रहा है. वहीं इस जगह पर मौजूद एंबेलेंस टनल के बाहर वर्टिकल साइन में लग गईं है ताकि मजदूरों को तुरंत बाहर निकालते ही सीधे अस्पताल लेकर जाया सके. इसी के तहत टनल से लेकर सुरंग तक के रास्ते को खाली करा कर वन-वे कराया जा रहा है जिससे अस्पताल ले जाने में कोई अड़चन नहीं हो. 

हाईअलर्ट पर रखे गये अस्पताल
मजदूरों को बाहर निकालते ही उनकी मेडिकल कंडीशन को ध्यान में रखते हुए ट्रीटमेंट के लिए ध्यान पर रखा जाएगा. टनल से कुछ देरी पर एक अस्पताल बनाया गया है जहां पर मामूली रूप से घायल मजदूरों का इलाज किया जाएगा, उससे अधिक दूरी पर एक बेस हॉस्पिटल को तैयार किया गया है, अगर किसी मजदूर की तबियत ज्यादा बिगड़ती है तो उसके लिए एम्स ऋषिकेश को अलर्ट कर दिया गया है. एयर एंबुलेंस भी अलर्ट पर रखी गई हैं.

ये भी पढ़ें: Uttarkashi Tunnel Rescue: कैसे टनल में फंसे 41 मजदूर? क्या हुआ था 17 दिन पहले, जानिए पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget