एक्सप्लोरर

Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तरकाशी टनल में फंसे श्रम‍िकों के 'रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन' में मिली बड़ी कामयाबी, DRDO ने साइट पर भेजे रोबोट

Uttarkashi Tunnel Collapse: उत्तरकाशी टनल में 41 मजदूरों की फंसे 9 द‍िन बीत गए हैं. इनको बचाने को युद्ध स्‍तर पर रेस्‍क्‍यू अभ‍ियान चल रहा है. अब उनको खाना व दवा पहुंचाने का लक्ष्‍य हास‍िल क‍िया है.

Uttarkashi Tunnel Rescue Operation: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में ढही सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 लोगों को सकुशल न‍िकालने के ल‍िए राहत और बचाव कार्य युद्ध स्‍तर पर चल रहा है. इस सुरंग में फंसे मजूदरों को सोमवार (20 नवंबर) को 9वां द‍िन है. रेस्‍क्‍यू अभ‍ि‍यान में जुटी टीम को आज बड़ी सफलता हास‍िल हुई है. टनल में फंसे श्रम‍िकों से संवाद स्‍थाप‍ित करने और उनको खाने पीने की चीजों पहुंचाने को 6 इंच का पाइप डालने का काम पूरा कर ल‍िया गया है.

इससे मजदूरों तक चीजों का आदान प्रदान करने में बड़ी मदद म‍िल सकेगी. ह‍िन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक, राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL) मेगा बचाव अभियान पर काम करने वाली कई सरकारी एजेंसियों में से एक है. उत्तरकाशी टनल (Uttarkashi Tunnel) में फंसे मजदूरों का रेस्क्यू कराने को पुरजोर कोश‍िश में जुटी है. 

'9 दिनों के प्रयास के बाद म‍िली बड़ी सफलता'   

एनएचआईडीसीएल के निदेशक अंशू मनीष खलखो ने कहा कि हमने अपनी पहली सफलता हासिल कर ली है जिसके लिए हम पिछले 9 दिनों से प्रयास कर रहे थे. हमारे ल‍िए यह पहली प्राथमिकता थी. 6 इंच के लगाए गए इस पाइप से वे (फंसे हुए श्रमिक) हमें सुन सकते हैं. इस पाइप के जर‍िये भोजन और चिकित्सा संबंधी चीजों की आपूर्ति कर सकेंगे.  

'डीआरडीओ ने हादसा साइट पर भेजे दो रोबोट' 

कंपनी न‍िदेशक खलखो ने बताया क‍ि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)  की ओर से रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन में दो रोबोट को लगाया है. डीआरडीओ ने 20 किलो और 50 किलो वजन वाले 2 रोबोट भेजे हैं. यह रोबोट जमीन पर चलते हैं हालांकि टनल के अंदर की जमीन रेत की तरह है. इसलिए हमें आशंका है कि रोबोट वहां चल पाएंगे या नहीं. अन्य मशीनरी एक या दो दिन में पहुंच जाएंगी. 

'बीआरओ कर रहा अप्रोच रोड बनाने का काम' 

उत्तरकाशी के जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक रुहेला ने सोमवार को कहा कि बचाव अभियान एडवांस स्‍टेज में है. सीमा सड़क संगठन (BRO) की ओर से अप्रोच रोड बनाने का काम किया जा रहा है ज‍िसके आज देर रा‍त्र‍ि या फ‍िर कल सुबह तक पूरा होने की उम्मीद है. 

'भारी भरकम मशीनों को एयरल‍िफ्ट करना मुश्‍क‍िल'

उन्‍होंने यह भी बताया क‍ि बीआरओ जहां भी आवश्‍यक हो रहा है वहां सड़क बनाने का काम कर रहा है. दोनों तरफ सड़कें तैयार हैं, हम मशीनरी का इंतजार कर रहे हैं. मशीने ज्‍यादा भारी भरकम हैं ज‍ि‍नको एयरल‍िफ्ट नहीं क‍िया जा सकता.  

बता दें क‍ि केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी चार धाम परियोजना की सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढह गया था ज‍िसमें 41 मजदूरों की जान अभी भी फंसी हुई है. 

यह भी पढ़ें: Uttarkashi Tunnel: टनल में फंसे मजदूरों के सकुशल रेस्क्यू के लिए कांग्रेस ने किया यज्ञ, धामी सरकार पर लगाए आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये शिव का डांस, 200 अधिकारी संपर्क में, ज्ञानेश सो नहीं पाते...', राहुल गांधी की बड़ी बातें
'ये शिव का डांस, 200 अधिकारी संपर्क में, ज्ञानेश सो नहीं पाते...', राहुल गांधी की बड़ी बातें
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
INDIA Bloc March Live: 'केंद्र के 200 अधिकारी हमारे संपर्क में', राहुल गांधी का बड़ा दावा
LIVE: 'केंद्र के 200 अधिकारी हमारे संपर्क में', राहुल गांधी का बड़ा दावा

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget