एक्सप्लोरर

धराली में अगले 24 घंटे में भारी बारिश, यूपी, दिल्ली और राजस्थान में भी बरसेंगे बादल; जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

Uttarkashi Cloud Burst: उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद अब अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. वहीं दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी बारिश के आसार हैं.

उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में कई घर पानी की तेज बहाव में बह गए. इस आसमानी आफत में अब तक 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है तो वहीं कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं. इस बीच मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश के आसार

भारतीय मौसम विभाग (IMD) की मानें तो पूर्वोत्तर और आसपास के पूर्वी भारत में अगले 7 दिनों के भारी बारिश की संभावना है. वहीं अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर 8 अगस्त को भारी बारिश के आसार हैं. दिल्ली एनसीआर में 8 अगस्त को बादल छाया रहेगा और कई स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है.

उत्तराखंड में खूब भारी बारिश

राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अगले 6-7 दिनों के दौरान हल्की बारिश के आसार हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, तटीय कर्नाटक में भारी बारिश (21 सेमी से अधिक) दर्ज की गई है. तमिलनाडु, केरल और माहे, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, में 6-9 अगस्त के दौरान भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान इन जगहों पर तेज हवाएं भी चलेंगी.

अगले एक हफ्ते के मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 6-12 अगस्त तक कई स्थानों पर गरज और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश के आसार हैं. पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 12 अगस्त तक, ओडिशा में 8 अगस्त तक, झारखंड में 7-8 अगस्त को, छत्तीसगढ़ में 11-12 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है.

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया. न्यूनतम तापमान 24 से 26°C के बीच रहा और अधिकतम तापमान 31 से 33°C के बीच रहा. 6 अगस्त को दोपहर और शाम को दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना है.

ये भी पढ़ें : कोल्हापुर में ही पुनर्वास केंद्र बनाने को तैयार वंतारा, कहा - 'हथिनी माधुरी के लिए एकजुट होना जरूरी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
दिमागी नक्सल पर मणिशंकर अय्यर बोले, '...तो PM मोदी से लड़ना मुश्किल'
दिमागी नक्सल पर मणिशंकर अय्यर बोले, '...तो PM मोदी से लड़ना मुश्किल'
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget