एक्सप्लोरर

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी मर्डर केस के आरोपी पुलकित आर्य का होगा नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट, कोर्ट ने दी मंजूरी

Ankita Bhandari Murder Case: टेस्ट की मंजूरी देने से पहले कोर्ट ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट पर फैसला 5 दिन के लिए टाल दिया था.

Ankita Bhandari Murder Case: उत्तराखंड में कोटद्वार की फर्स्ट क्लास ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट ने बुधवार 12 जनवरी को अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से निष्कासित नेता के बेटे पुलकित आर्य के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट को मंजूरी दे दी है.पौड़ी जिले के कोटद्वार की न्यायिक मजिस्ट्रेट भावना पाण्डेय ने हत्याकांड के अन्य दो आरोपियों सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता के नार्को व पॉलीग्राफी टेस्ट की अर्जी खारिज कर दी है. मामले में  ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की ओर से पुलकित आर्य से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सहमति ली गई, जिसके बाद फैसला सुनाया गया.

इससे पहले इसी हफ्ते कोर्ट ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट पर फैसला 5 दिन के लिए टाल दिया था. अंकिता मर्डर केस की जांच कर रहे स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने तीनों आरोपियों के नार्को टेस्ट के लिए अदालत में अर्जी दी थी. इससे पहले, निष्कासित बीजेपी नेता के बेटे पुलकित आर्य सहित तीन आरोपियों ने यह कहते हुए नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने से इनकार कर दिया था कि एसआईटी ने यह नहीं बताया कि चार्जशीट दाखिल करने के बाद वह नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट क्यों करवाना चाहती है. मामले के आरोपियों के खिलाफ एसआईटी 19 दिसंबर को अदालत में करीब 500 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल कर चुकी हैं. इसमें 97 लोगों को गवाह बनाया गया है, इसके अलावा अंकिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से प्राप्त इलेक्ट्रॉनिक सबूतों को एफएसएल टेस्ट के लिए भेजकर प्राप्त की गयी रिपोर्ट को भी शामिल किया गया है. 

क्या है मामला? 
अंकिता की उम्र 19 साल थी, जिसका शव 24 सितंबर को ऋषिकेश में चिल्ला नहर से बरामद किया गया था. पुलिस अधिकारियों को उसका शव मिलने से कम से कम छह दिन पहले उसके लापता ​होने की सूचना दी गई थी. अंकिता बीजेपी से निष्कासित नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य के रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थी. जानकारी के मुताबिक पुलकित आर्य को अंकिता से कहासुनी के बाद नहर में धकेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. मामले में दो और लोगों अंकित गुप्ता और सौरभ भास्कर को भी गिरफ्तार किया गया है. उत्तराखंड पुलिस ने 4 दिसंबर को कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच लगभग पूरी हो चुकी है. केवल आरोपियों के नार्को टेस्ट की प्रक्रिया बाकी है, जिसके लिए उन्होंने कोटद्वार कोर्ट से तीनों आरोपियों का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति मांगी थी.

ये भी पढ़ें: 

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का डबल अटैक, बारिश के बाद बढ़ी और ठिठुरन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Session 2026 Live: मैंने हमेशा सभी को सुना, कभी किसी को रोका नहीं...', सदन में ओम बिरला ने कहा- नियमों से ऊपर कोई नहीं
Live: 'मैंने हमेशा सभी को सुना, कभी किसी को रोका नहीं...', सदन में ओम बिरला ने कहा- नियमों से ऊपर कोई नहीं
जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को टेरर फंडिंग मामले में SC ने दी जमानत
जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को टेरर फंडिंग मामले में SC ने दी जमानत
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बने आरएन रवि, कोलकाता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बने आरएन रवि, कोलकाता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
'लोकसभा लोकतंत्र की आवाज, सभी सदस्यों को...', सदन में वापसी के बाद क्या बोले ओम बिरला?
'लोकसभा लोकतंत्र की आवाज, सभी सदस्यों को...', सदन में वापसी के बाद क्या बोले ओम बिरला?

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: मैंने हमेशा सभी को सुना, कभी किसी को रोका नहीं...', सदन में ओम बिरला ने कहा- नियमों से ऊपर कोई नहीं
Live: 'मैंने हमेशा सभी को सुना, कभी किसी को रोका नहीं...', सदन में ओम बिरला ने कहा- नियमों से ऊपर कोई नहीं
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
Saudi Oil Ship in India: सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
‘6 महीने 60 साल के बराबर..’ मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
बिहार की आकांक्षा के बाद यूपी की शिखा गौतम का भी IAS बनने का दावा फर्जी, UPSC ने खोली पोल
बिहार की आकांक्षा के बाद यूपी की शिखा गौतम का भी IAS बनने का दावा फर्जी, UPSC ने खोली पोल
ऑटो से पूरा भारत घूमने निकला यह विदेशी कपल, इनके वीडियो देख आपको भी होगा गर्व
ऑटो से पूरा भारत घूमने निकला यह विदेशी कपल, इनके वीडियो देख आपको भी होगा गर्व
Embed widget