एक्सप्लोरर

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का डबल अटैक, बारिश के बाद बढ़ी और ठिठुरन

मौसम विभाग ने करनाल, पानीपत, देवबंद, नजीबाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, कंधाला, बिजनौर, खतौली, सकोती टांडा, हस्तिनापुर, चांदपुर, दौराला, मेरठ में अगले दो दिन हल्की बारिश होने की संभावना जताई है.

Rain in Delhi-NCR: शीतलहर से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोगों पर बुधवार रात मौसम का डबल अटैक हुआ. तेज हवाओं के साथ पड़ रही कड़ाके की ठंड देर रात बारिश के बाद और बढ़ गई. रात करीब 12 बजे दिल्ली के अलावा एनसीआर के कुछ शहरों में भी बारिश हुई. बारिश और तेज हवाओं की वजह से ठंड और बढ़ गई.

मौसम विभाग ने करनाल, पानीपत, देवबंद, नजीबाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, कंधाला, बिजनौर, खतौली, सकोती टांडा, हस्तिनापुर, चांदपुर, दौराला, मेरठ में अगले दो दिन हल्की बारिश होने की संभावना पहले ही जताई थी. पिछले 2 दिनों में लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली थी और दिल्ली एनसीआर का न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर गया था. पर एक बार बारिश के बाद एक बार फिर न्यूनतम तापमान गिर सकता है. बारिश से ठिठुरन बढ़ने का अनुमान है.

बारिश के बाद कितना गिरा पारा

बारिश से पहले बुधवार दिन में दिल्ली एनसीआर में औसत अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक था. बारिश के बाद इसमें थोड़ी गिरावट देखी गई. रात में 12 से 1 बजे के बीच अधिकतम तापमान 16 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियम के बीच रिकॉर्ड किया गया. वहीं, हवा की रफ्तार 13-15 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई.

गुरुवार को ऐसा रहेगा तापमान?

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी गुरुवार सुबह तक उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. 14 से 16 जनवरी के दौरान न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. वहीं, अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. अगले 3 दिनों के दौरान मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और उसके बाद 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है. 

इन राज्यों में जारी रहेगी कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग ने उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार में 11-13 जनवरी 2023 को कोल्ड डे की स्थिति जारी रहने की संभावना जताई है. 15 और 16 जनवरी, 2023 को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर (Cold Wave) की स्थिति बने रहने की संभावना है. उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति रह सकती है.

ये भी पढ़ें

'1973 में बहुत गलत परंपरा पड़ी....दुनिया में ऐसा कहीं नहीं हुआ है', उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने SC की फिर आलोचना की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget