एक्सप्लोरर

Uttarakhand Elections 2022: अमित शाह बोले- उत्तराखंड में फिर से पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी BJP की सरकार

Uttarakhand Elections 2022: अमित शाह ने कहा है कि इस बार भी राज्य में बीजेपी की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार उत्तराखंड को संवारने का काम कर रहे हैं.

Uttarakhand Elections 2022: उत्तराखंड में बीजेपी ने अपने चुनावी अभियान का बिगुल बजा दिया है. आज उत्तराखंड के दौरे पर गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देहरादून में रैली कर प्रदेश में पार्टी के चुनावी अभियान की शुरूआत कर दी है. रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा है कि इस बार भी राज्य में बीजेपी की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी. अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार उत्तराखंड को संवारने का काम कर रहे हैं. अमित शाह ने देहरादून में 'घसियारी कल्याण योजना' का शुभारंभ भी किया.

अटल जी ने की उत्तराखंड की रचना- अमित शाह

अमित शाह ने कहा, ‘’देवभूमि की रचना करने का काम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने किया था. न जाने कितने युवा राज्य की मांग करते हुए शहीद हो गए थे. बीजेपी भी उत्तराखंड के युवाओं के साथ इस मांग को बुलंद कर रही थी. तब उत्तराखंड के युवाओं पर गोली किसने चलाई थी, इसे भी याद कीजिएगा.’’ उन्होंने कहा, ‘’आज उत्तराखंड में दूसरा बहुत बड़ा काम 'मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना का शुभारंभ' है. उत्तराखंड में लगभग 1,000 एकड़ की खेती और 2,000 किसान मक्के की खेती करेंगे और वैज्ञानिक तरीके से पैष्टिक पशु आहार बनाने की योजना की शुरुआत हुई है.’’

सहकारिता आंदोलन को कांग्रेस ने कमजोर किया- अमित शाह

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा, ‘’सहकारिता आंदोलन को कांग्रेस के राज में कमजोर कर दिया गया था, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अलग सहकारिता मंत्रालय बनाकर सहकारिता से जुड़े देश के करोड़ों किसान, महिलाएं, मजदूर, महिलाएं, इन सबके कल्याण के लिए बहुत बड़ा काम किया है.’’ उन्होंने कहा, ‘’मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना के अंतर्गत 30% सब्सिडी पर दो रुपये प्रति किलो के हिसाब से किसानों को पशु आहार दिया जाएगा. इस प्रकार के वैज्ञानिक तरीके के चारे से पशुओं का स्वास्थ्य अच्छा होने के साथ-साथ पशुओं की दूध देनी की क्षमता में भी बढ़ोतरी होगी.’’

अमित शाह ने आगे कहा, ‘’कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार, घपले, घोटाले का पर्याय बनी हुई है. कांग्रेस किसी भी राज्य में कल्याण का कार्य नहीं कर सकती, ना वो गरीबों का सोच सकती है और न अच्छे प्रशासन का सोच सकती है. गरीब कल्याण और अच्छा प्रशासन मोदी जी के नेतृत्व में केवल और केवल भाजपा सरकार दे सकती है. कांग्रेस पार्टी वादा खिलाफी करने वाली पार्टी है. कांग्रेस पार्टी राजनीतिक रूप से सत्ता हथियाकर उसका उपभोग करने वाली पार्टी है. कांग्रेस पार्टी कभी भी किसी लोक कल्याण का कार्य नहीं कर सकती है.’’

यह भी पढ़ें-

New Rules from 1st November: 1 नवंबर से बदलने जा रहे हैं रेलवे टाइम टेबल समेत कई नियम, जानिए इनके बारे में सबकुछ

किरकिरी के बाद रोहिंग्या पर कर्नाटक सरकार का स्टैंड बदला, पहले किया था वापस भेजने की मांग का विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से इंजन खराब होने का खतरा'
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से इंजन खराब होने का खतरा'
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
LIVE: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर कीर्ति आजाद बोले- 'पप्पू यादव ने जो किया वो...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर कीर्ति आजाद बोले- 'पप्पू यादव ने जो किया वो...'
जैश के निशाने पर बंगाल CM? अब बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलेंगे शुभेंदु अधिकारी
जैश के निशाने पर बंगाल CM? अब बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलेंगे शुभेंदु अधिकारी

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget