एक्सप्लोरर

New Rules from 1st November: 1 नवंबर से बदलने जा रहे हैं रेलवे टाइम टेबल समेत कई नियम, जानिए इनके बारे में सबकुछ

New Rules from 1st November: 1 नवंबर को होने वाले बदलाव में बैंकों में पैसा जमा करने से लेकर पैसे निकालने पर चार्ज, रेलवे के टाइम टेबल में बदलाव और गैस सिलेंडर बुकिंग जैसे रोजमर्रा की चीजें शामिल है.

New Rules from 1st November: एक तरफ जहां आसमान छू रही महंगाई से लोग काफी परेशान हैं वहीं दूसरी तरफ अगले महीने यानी नवंबर की पहली तारीख से देशभर में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. इन बदलावों के बारे में सभी का जानना बेहद जरूरी इसलिए भी है क्योंकि इसका सीधा असर आपकी जेब और जीवन पर पड़ सकती है. दरअसल 1 नवंबर को होने वाले बदलावों में बैंकों में पैसा जमा करने से लेकर पैसे निकालने का चार्ज, रेलवे के टाइम टेबल में बदलाव और गैस सिलेंडर बुकिंग जैसे रोजमर्रा की चीजें शामिल हैं. 

बैंकों में पैसा जमा करने से निकालने तक के लगेंगे चार्ज

1 नवंबर से आने वाले नए नियम में अब बैंकों को अपना पैसा जमा करने और निकालने पर चार्ज देना होगा. बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने इसकी शुरुआत की है. BOB के अनुसार अगले महीने से निर्धारित लिमिट से ज्यादा बैंकिंग करने पर लोगों का अलग से शुल्क लगेगा. इसके अलावा 1 नवंबर से ग्राहकों को लोन खाते के लिए 150 रुपये चुकाने होंगे. 

नए नियम के अनुसार सेविंग अकाउंट में तीन पार पैसे डिपोजिट करना मुफ्त होगा लेकिन अगर अकाउंटहोल्डर एक महीने के अंदर तीन बार से ज्यादा बार पैसे डिपोजिट करता है तो उसे हर बार 40 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं जनधन खाताधारकों को इसमें कुछ राहत मिली है, उन्हें तीन बार से ज्यादा बार जमा करने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा, इसके बदले निकासी (withdrawal) पर 100 रुपये देने होंगे.

ट्रेनों के टाइम टेबल बदलाव

नए महीने की शुरुआत के साथ ही भारतीय रेलवे देशभर में ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव करने जा रहा है. दरअसल ये बदलाव पहले से ही तय कर लिए गए थे. इससे पहले टाइम टेवल 1 अक्टूबर को बदलने वाला था लेकिन किसी कारणवश इसे आगे बढ़ाकर 1 नवंबर कर दिया गया. अगली महीने की शुरुआत से ट्रेन का नया टाइम टेबल लागू किया जाएगा. मिली जानकारी के अनुसार इस बदलाव में 13 हजार पैसेंजर ट्रेन और 7 हजार मालगाड़ी शामिल किया गया है. इसके अलावा देश में चलने वाली करीब 30 राजधानी ट्रेनों का समय बदला जाएगा.

गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए ओटीपी होगा जरूरी

1 नवंबर से गैस सिलेंडर को घर तक पहुंचाने के पूरे प्रोसेस में बदलाव किया जाएगा. नए नियम के अनुसार गैस बुकिंग के बाद ग्राहकों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा. बिना OTP के किसी तरह की बुंकिंग नहीं हो पाएगी. वहीं सिलेंडर घर पहुंचाने वाले डिलीवरी बॉय को यह OTP बताने के बाद ही ग्राहक सिलेंडर ले सकेंगे. 

बता दें कि नई सिलेंडर डिलीवरी पॉलिसी के तहत गलत पता और मोबाइल नंबर देने वाले ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ सकती है इसलिए कंपनियों ने पहले ही सभी ग्राहकों को अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर अपडेट करने की सलाह दी है. ताकि उन्हें सिलेंडर की डिलीवरी लेने में किसी तरह की दिक्कत न हो. हालांकि यह नियम कमर्शियल (LPG) सिलेंडर पर लागू नहीं होगा.

ये भी पढ़ें:

UP Elections: कानपुर में बीजेपी का चुनावी मंथन, धर्मेंद्र प्रधान, सुनील बंसल और दिनेश शर्मा सहित जुटेंगे कई कद्दावर नेता

Uttarakhand Election: आज चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे अमित शाह, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget