एक्सप्लोरर

यूपी राज्यसभा चुनाव: BJP ने नौ सीटों पर जमाया कब्जा, एक सीट एसपी के नाम, BSP ने लगाया धनबल के प्रयोग का आरोप

राज्यसभा में बीजेपी को जीत को गोरखपुर और फूलपुर में बीजेपी की हार से जोड़कर देखा जा रहा है. जानकारों की माने तो बीजेपी के लिए राज्यसभा चुनाव प्रतिष्ठा की लड़ाई थी.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को राज्यसभा चुनाव में टी ट्वेंटी के फाइनल ओवर जैसा रोमांचक मुकाबला हुआ. इस मुकाबले में बीजेपी के नौ उम्मीदवार विजयी रहे जबकि समाजवादी पार्टी की ओर से जया बच्चन ने एक सीट जीती. बीएसपी और एसपी की दोस्ती भी बीएसपी के उम्मीदवार भीमराव आंबेडकर को चुनाव नहीं जिता पाई.

दूसरी वरीयता के वोटों से जीता बीजेपी का नौंवां उम्मीदवार प्रथम वरीयता में बीएसपी उम्मीदवार भीमराव आंबेडकर को ज्यादा वोट मिले थे लेकिन वह 37 वोटों के निर्धारित कोटे को हासिल करने में सफल नहीं हो पाए. बीजेपी के 9वें प्रत्याशी अनिल अग्रवाल ने दूसरी वरीयता का वोट हासिल कर आंबेडकर को हरा दिया.

राज्यसभा चुनाव: 'बुआ' से किया वादा नहीं निभा पाए अखिलेश, यहां जानें यूपी में किसे मिले कितने वोट?

योगी का गठबंधन पर तंज, कहा- खाई में गिरने से पहले संभल लेें जीत के बाद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और बीएसपी के गठबंधन पर तंज भी किया. उन्होंने कहा, ''समाजवादी पार्टी का अवसरवादी चेहरा सामने आ गया. प्रदेश की जनता ने देखा है कि कैसे समाजवादी पार्टी दूसरों से ले तो सकती है लेकिन दे नहीं सकती. समझदार के लिए यही आवश्यक है कि वो खाई में गिरने से पहले लगी हुई ठोकर से संभल ले."

प्रधानमंत्री ने दी विजयी उम्मीदवारों को बधाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग अलग राज्यों से विजयी राज्यसभा उम्मीदवारों को बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया, ''विभिन्न राज्यों से राज्यसभा के लिए चुने गए सदस्यों को संसदीय जीवन के लिए बधाई. आशा है उनकी आवाज उस राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी जहां से वे आते हैं.''

बीएसपी ने बीजेपी पर लगाया धनबल के इस्तेमाल का आरोप बीएसपी उम्मीदवार भीमराव आंबेडकर को मिली हार के बाद बीएसपी नेता सतीश मिश्रा ने बीजेपी पर धनबल के इस्तेमाल का आरोप लगाया. इतना ही नहीं उन्होंने काउंटिंग के दौरान धांधली की भी बात कही.

सतीश मिश्रा ने कहा, ''बीजेपी ने सिर्फ धनबल का ही प्रयोग नहीं किया बल्कि प्रशासनिक शक्तियों का भी प्रयोग किया. उन्होंने हमारे दो विधायकों को जेल से नहीं आने दिया. इससे पहले मुख्तार अंसारी ने सभी चुनाव में जेल से आकर वोट डाला है. सिर्फ वोटिंग ही नहीं काउंटिंग में भी इससे पहले कभी इतनी धांधली नहीं हुई.''

यूपी से कौन कौन पहुंचा राज्यसभा? यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों के लिए नतीजे आने के बाद बीएसपी को तगड़ा झटका लगा है. यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर बीजेपी की ओर से वित्त मंत्री अरुण जेटली समेत जेवीएल नरसिम्हा राव, अनिल जैन, कांता कर्दम, विजय पाल तोमर, डॉ. अशोक वाजपेयी, सकलदीप राजभर, हरनाथ सिंह यादव, अनिल अग्रवाल ने जीत दर्ज की है. वहीं एसपी उम्मीदवार जया बच्चन भी राज्यसभा पहुंच गई हैं.

इन्होंने पार्टी लाइन के खिलाफ क्रॉस वोट किया उत्तर प्रदेश में राज्यससभा चुनाव में जमकर क्रॉस वोटिंग हुई. बीएसपी विधायक अनिल सिंह और एसपी विधायक नितिन अग्रवाल ने बीजेपी को वोट दिया. नितिन अग्रवाल हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए नरेश अग्रवाल के बेटे हैं. इसके अलावा योगी सरकार में सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के एक विधायक ने एसपी के लिए वोट किया.

निर्दलीय विधायक राजा भैया को लेकर भी खूब खबरें गर्म रहीं. सूत्रों के हवाले से खबर आई कि राजा भैया ने बीजेपी के लिए वोट किया. हालांकि बाद में राजा भैया ने खुद स्पष्ट किया कि उन्होंने और उनके एक सहयोगी विधायक ने जया बच्चन को वोट दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
15 अगस्त को GenZ से फिर बात करेंगे भागवत, कहा- हम अपनेपन की भावना भूल गए
15 अगस्त को GenZ से फिर बात करेंगे भागवत, कहा- हम अपनेपन की भावना भूल गए
नेक्सा एवरग्रीन फ्रॉड केस में ED बड़ा एक्शन, हिरासत में मुख्य आरोपी
नेक्सा एवरग्रीन फ्रॉड केस में ED बड़ा एक्शन, हिरासत में मुख्य आरोपी

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget