एक्सप्लोरर

दबिश, फायरिंग और मौत... खनन माफिया को पकड़ने UP से उत्तराखंड गई पुलिस की रेड पर बवाल, 10 जवानों पर हत्या का केस

12 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम खनन माफिया को पकड़ने के लिए उत्तराखंड गई थी, जिस पर खूब बवाल हुआ. इस मामले में अब 10 पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस दर्ज हुआ है.

Uttar Pradesh News: बुधवार देर शाम उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) एक खनन माफिया को पकड़ने के लिए उत्तराखंड (Uttarakhand) के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में पहुंची थी, जहां स्थानीय लोगों के साथ पुलिस की झड़प हो गई. इस पूरे मामले में फायरिंग (Firing) की भी खबर है. वहीं बीजेपी ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की इस झड़प में मौत हो गई और मुरादाबाद पुलिस के 5 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. इस पूरे मामले पर अब उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश पुलिस के आला अधिकारी अपनी नजर बनाए हुए हैं और आपस में कोऑर्डिनेट कर रहे हैं.

10 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज, इंस्पेक्टर लापता

इस मामले में ताजा अपडेट यह है कि कुंडा थाने में 10 पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का केस (Murder Case) दर्ज लिया गया है. इसी के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस के एक इंस्पेक्टर अभी तक लापता हैं. पुलिस लापता इंस्पेक्टर की तलाश में जुट गई है. हैरान करने वाली बात यह भी है कि उत्तर प्रदेश पुलिस जिस खनन माफिया को पकड़ने गई थी, वह भी मौके से फरार हो गया है. खनन माफिया पर 50 हजार रुपये का इनाम है.

एक नामजद और 35 अज्ञात पर केस दर्ज

इस पूरे प्रकरण में मुरादाबाद पुलिस ने आईपीसी की कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें दंगा करना, अपराधियों को शरण देना, गिरफ्तारी का विरोध करना, हत्या का प्रयास, डकैती, लोक सेवक को चोट पहुंचाना और आपराधिक साजिश शामिल है. इसी के साथ एक आरोपी पर नामजद (वांछित अपराधी) और 35 अज्ञात पर भी मामला दर्ज किया गया है.

'उत्तर प्रदेश पुलिस ने दी थी सूचना'

गुरुवार को एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया, "हमें मुरादाबाद पुलिस से आपातकालीन सूचना मिली थी कि वे वांछित अपराधी की गिरफ्तारी के लिए आएंगे, लेकिन उनकी स्थानीय लोगों के साथ झड़प हो गई और दोनों पक्षों ने गोलीबारी की. जब हम पहुंचे तो देखा कि एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है और मुरादाबाद के 3 पुलिस अधिकारी घायल हैं."

डीआईजी ने क्या कहा था?

बुधवार देर रात डीआईजी शलभ माथुर ने बताया कि हाल ही में ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में खनन माफियाओं के खिलाफ केस दर्ज हुआ था. खनन माफियाओं पर खनन विभाग की टीम पर हमला करने और उनके वाहन ले भागने का आरोप है. इसी के साथ एसडीएम की टीम के साथ भी मारपीट की गई थी. इस पूरे मामले में अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. वहीं उत्तराखंड पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों और पुलिस के बींच हुई हिंसा में महिला की मौत के बाद से लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया. इस घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया था, जिसके बाद पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई थी.

ये भी पढ़ें- PM Modi in Himachal Pradesh: आज हिमाचल प्रदेश के ऊना और चंबा का दौरा करेंगे PM नरेंद्र मोदी, देंगे सुविधाओं वाला दिवाली गिफ्ट

ये भी पढ़ें- Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एक सुसाइड केस में मां-बेटे को किया बरी, कहा-आत्महत्या के उकसावे के लिए सबूत होना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget