एक्सप्लोरर

PM Modi in Himachal Pradesh: आज हिमाचल प्रदेश के ऊना और चंबा का दौरा करेंगे PM नरेंद्र मोदी, देंगे सुविधाओं वाला दिवाली गिफ्ट

PM in Himachal: ऊना में PM ऊना हिमाचल रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. ये क्षेत्र के लिए काफी अहम प्रोजेक्ट है. जबकि चंबा में दो पनबिजली परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे.

PM Narendra Modi Himachal Pradesh Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे. ऊना में प्रधानमंत्री ऊना हिमाचल रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके बाद एक सार्वजनिक समारोह में प्रधानमंत्री आईआईआईटी ऊना राष्ट्र को समर्पित करेंगे और ऊना में बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखेंगे. इसके बाद, चंबा में एक सार्वजनिक समारोह में, प्रधानमंत्री दो पनबिजली परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)-III का शुभारंभ करेंगे.

ऊना को प्रधानमंत्री देंगे ये गिफ्ट

  • फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्र में आत्मनिर्भरता लाने के लिए प्रधानमंत्री ऊना जिले के हरोली में बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखेंगे. जिसे 1900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया जाएगा. पार्क एपीआई आयात पर निर्भरता को कम करने में मदद करेगा. इसमें करीब 10,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित होने की उम्मीद है और यह 20,000 से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करेगा. यह क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा.
  • प्रधानमंत्री भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) ऊना राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इसकी आधारशिला 2017 में प्रधानमंत्री ने रखी थी. वर्तमान में इस संस्थान में 530 से अधिक छात्र अध्ययन कर रहे हैं.
  • प्रधानमंत्री नई वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे. अंब अंदौरा से नई दिल्ली के लिए चलने वाली यह देश में शुरू की जाने वाली चौथी वंदे भारत ट्रेन होगी और पहले की तुलना में एक उन्नत संस्करण है, जो बहुत हल्का है और कम अवधि में उच्च गति तक पहुंचने में सक्षम है. यह महज 52 सेकेंड में 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है.

चंबा में ये उपहार देंगे पीएम

  • प्रधानमंत्री दो पनबिजली परियोजनाओं- 48 मेगावाट की छंजू-III पनबिजली परियोजना और 30 मेगावाट की देवथल छंजू पनबिजली परियोजना की आधारशिला रखेंगे. इन दोनों परियोजनाओं से सालाना 270 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन होगा और इन परियोजनाओं से हिमाचल प्रदेश को लगभग 110 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है.
  • प्रधानमंत्री राज्य में लगभग 3,125 किलोमीटर सड़कों के उन्नयन के लिए हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)-III का भी शुभारंभ करेंगे. राज्य के 15 सीमावर्ती और दूर-दराज के ब्लॉकों में 440 किलोमीटर सड़कों के उन्नयन के लिए केन्द्र सरकार ने 420 करोड़ रुपये से अधिक स्वीकृत किए हैं.

पीएम का पूरा शेड्यूल

  • पीएम का हेलीकॉप्टर सुबह 9 बजे ऊना के पुलिस लाइन झालेड़ा लैंड करेगा.
  • सुबह 9:15 बजे ऊना रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.
  • सुबह 9:45 बजे वह ऊना के इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचेंगे. यहां पीएम मोदी पहले बल्क ड्रग पार्क, हरोली, ऊना-हमीरपुर नई रेलवे लाइन का शिलान्यास करेंगे.
  • सुबह 10:50 बजे झालेड़ा से चम्बा के लिए निकलेंगे.
  • सुबह 11:45 बजे वह चम्बा में सुल्तानपुर हेलीपैड से चौगान मैदान के लिए निकलेंगे.
  • दोपहर 12 बजे वह चौगान में कई परियोजनाओं का शिलान्यास उद्घाटन करेंगे. यहां वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे
  • दोपहर 1:05 बजे चम्बा से निकलेंगे. पठानकोट होते हुए वो दिल्ली आएंगे.

ये भी पढ़ें

UN Meet: मुंबई के ताज में UN एंटी टेररिज्म कमेटी की मीटिंग, 26/11 को यहीं आतंकियों ने ली थी कइयों की जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
मुकदमों पर SC में चौंकाने वाली रिपोर्ट, रेड्डी-शुभेंदु का भी नाम
मुकदमों पर SC में चौंकाने वाली रिपोर्ट, रेड्डी-शुभेंदु का भी नाम
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
Xप्लेन: JSSC कैंसिल, बिहार TRE-4 आंदोलन तैयार! भारत में शिक्षक भर्ती घोटालों का दौर क्यों?
JSSC कैंसिल, बिहार TRE-4 आंदोलन तैयार! भारत में शिक्षक भर्ती घोटालों का दौर क्यों?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget