एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान में अमेरिका ने छोड़ा था हथियारों का जखीरा, अब इन आतंकी संगठनों के पास पहुंचा, बरपेगा कहर

तालिबान को अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद 10 लाख हथियार और सैन्य उपकरण मिले थे. इनमें से करीब आधे हथियार गायब हैं. चिंता जताई जा रही है कि इन हथियारों को आतंकवादी संगठन खरीद या चुरा रहे हैं.

साल 2021 में अफगानिस्तान (Afghanistan) पर तालिबान (Taliban) के कब्जे के बाद उसे लगभग 10 लाख हथियार (Weapons) और सैन्य उपकरण मिले थे. इनमें से अधिकतर हथियार अमेरिका (America) और नाटो (NATO) द्वारा अफगान सेना (Afghan Army) को दिए गए थे. अब खबर है कि इनमें से करीब आधे यानी 5 लाख हथियारों का कोई पता नहीं है. संयुक्त राष्ट्र (UN) और कई अन्य स्रोतों के अनुसार, ये हथियार या तो चोरी हो गए हैं या आतंकवादी संगठनों को बेच दिए गए हैं. बीबीसी के हवाले से इसकी जानकारी मिली है.

कैसे मिले ये हथियार?

साल 2021 में जब तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया तो कई अफगान सैनिक हथियार और गाड़ियां छोड़कर भाग गए. कुछ हथियार अमेरिकी सेना ने भी छोड़ दिए. इनमें अमेरिकी एम4 और एम16 राइफलें, साथ ही पुराने हथियार शामिल थे. एक अफगान अधिकारी ने बीबीसी को बताया कि तालिबान को 10 लाख हथियार और उपकरण मिले थे. वहीं, तालिबान सरकार के उप प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने कहा कि सारे हथियार सुरक्षित हैं.

5 लाख हथियारों का नहीं चल रहा पता

यूएन की एक बैठक में तालिबान ने माना कि 5 लाख हथियारों का पता नहीं है. यूएन का कहना है कि आतंकी समूह इन हथियारों को खरीद या चुरा रहे हैं. फरवरी 2025 में जारी संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया कि तालिबान के कब्जे में आए हथियार अब अल-कायदा से जुड़े आतंकवादी संगठनों तक पहुंच रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP), इस्लामिक मूवमेंट ऑफ उज्बेकिस्तान (IMU), ईस्ट तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट (ETIM) और यमन का अंसारुल्लाह मूवमेंट जैसे समूह इन हथियारों का उपयोग कर रहे हैं या काले बाजार से इन्हें खरीद रहे हैं.

क्या बोले तालिबान सरकार के उप प्रवक्ता?

इन आरोपों को लेकर बीबीसी ने तालिबान सरकार के उप प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत से बात की. उन्होंने दावा किया कि तालिबान सरकार हथियारों की सुरक्षा और भंडारण को बेहद गंभीरता से ले रही है. हमदुल्ला फितरत ने कहा कि सारे हथियार सुरक्षित हैं. गायब होने की बात गलत है. यह स्थिति क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है. यूएन और अन्य देश इस मामले पर नजर रख रहे हैं क्योंकि गायब हथियार आतंकवाद को बढ़ावा दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

पुलिस की रिपोर्ट से खुली ममता सरकार की पोल, दंगाईयों ने सुरक्षाबलों से छीना गोला-बारूद, पीड़ितों से मिले गवर्नर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget