एक्सप्लोरर

‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में भारत पर केंद्रित हो सकता है अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का भाषण

हाउडी मोदी कार्यक्रम में आज अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भी करीब 50 हजार लोगों को संबोधित करेंगे और उम्मीद की जा रही है कि उनका ये भाषण भारत पर केंद्रित हो सकता है.

ह्यूस्टन: अमेरिका के ह्यूस्टन में आज रात होने वाले आयोजित होने वाले ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत और भारतीय अमेरिकियों को केंद्र में रखकर करीब आधे घंटे तक भाषण देने की उम्मीद है. अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि विश्व की ऊर्जा राजधानी में आयोजित इस कार्यक्रम से दोनों लोकतंत्रों के दीर्घजीवी संबंधों को नई ऊर्जा मिलेगी.

पहले रिपोर्ट थी कि ट्रंप भारतीय समुदाय के इस कार्यक्रम में केवल संक्षित भाषण या उपस्थिति दर्ज कराएंगे. साल 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर भारत का घनिष्ठ मित्र होने का वादा करने वाले ट्रंप केवल ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ह्यूस्टन आ रहे हैं. व्हाइट हाउस की ओर से शनिवार देर शाम जारी कार्यसूची के मुताबिक ट्रंप 100 मिनट तक एनआरजी स्टेडियम में रहेंगे. हालांकि उनके भाषण का समय नहीं बताया गया है लेकिन माना जा रहा है कि यह करीब 30 मिनट का होगा. यह भी उम्मीद की जा रही है कि पीएम मोदी के भाषण के दौरान ट्रंप दर्शकों में शामिल रहेंगे.

‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूरे अमेरिका से 50,000 से अधिक भारतीय-अमेरिकियों ने अपना पंजीकरण कराया है. यह अमेरिका में प्रभावशाली भारतीयों का सबसे बड़ा समागम है. इंडियाना के प्रमुख भारतीय-अमेरिकी नेता भारती बराय ने कहा, ‘ह्यूस्टन आकर और ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में शमिल होने के फैसले से ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकियों का दिल जीत लिया है. उन्हें वर्ष 2020 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय-अमेरिकियों का अधिक मत मिलेगा.’

प्रधानमंत्री के करीबी मित्र बराय ने 2014 में न्यूयॉर्क स्थित ऐतिहासिक मैडिसन स्क्वॉयर में मोदी का कार्यक्रम आयोजित किया था. बराय ने कहा, ‘दो विशाल लोकतांत्रिक देशों के नेताओं का एक ही मंच पर 50,000 से अधिक लोगों को संबोधित करना ऐतिहासिक है. इससे भारत-अमेरिका के संबंध और मजबूत होंगे.’

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव स्टेफनी ग्रिशम ने पिछले हफ्ते कहा, ‘यह अमेरिका और भारत के लोगों के संबंधों को मजबूत करने, दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र और सबसे बड़े लोकतंत्र के बीच रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि करने का अवसर प्रदान करेगा.’

ह्यूस्टन से ट्रंप ओहायो के वापाकोनेटा जाएंगे जहां पर वह ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मैरिसन के साथ ऑस्ट्रेलिया के स्वामित्व वाले उत्पादन संयंत्र का दौरा करेंगे. ओहायो से अमेरिकी राष्ट्रपति संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सत्र को संबोधित करने के लिए न्यूयॉर्क जाएंगे.

ये भी पढ़ें महाराष्ट्र चुनाव: अमित शाह ने कहा-370 का विरोध करने वालों को सबक सिखाना है, नेहरू की गलती की वजह से बना PoK ह्यूस्टन पहुंचा बलोच, सिंधी और पख्तून का समूह, कहा- पाकिस्तान से आजादी दिलाएं मोदी, 10 बड़ी बातें शशि थरूर ने कहा- पीएम मोदी को विदेश में मिलना चाहिए सम्मान, देश में उनसे सवाल पूछने का हक प्रयागराजः गंगा में बाढ़ से शहर में भरा पानी, सभी स्कूल कॉलेज 26 सितंबर तक बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget