एक्सप्लोरर

'ब्राह्मण' शब्द को लेकर अमेरिका-भारत के बीच छिड़ी बहस, TMC से लेकर उद्धव के नेताओं ने भी पीटर नवारो को सुना डाला

डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने हाल ही में भारत और ब्राह्मणों को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने भारतीय राजनीति में हलचल पैदा कर दी. अब कुछ भारतीय नेताओं ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो की हाल ही में भारत के ऊपर दी गई टिप्पणी पर भारतीय नेताओं ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है. नवारो ने आरोप लगाते हुए कहा कि ब्राह्मण, भारतीयों की कीमत पर मुनाफा कमा रहे हैं.

फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में नवारो ने अमेरिका की ओर से भारत पर लगाए 50 प्रतिशत टैरिफ को सही ठहराया. उन्होंने कहा कि नई दिल्ली क्रेमलिन के लिए सिर्फ एक धोबीघर है. पीएम मोदी को महान नेता बताते हुए नवारो ने कहा, 'मुझे समझ नहीं आ रहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के बावजूद पुतिन और शी जिनपिंग के साथ क्यों घुल-मिल रहा है.' नवारो ने आगे कहा, 'मैं बस इतना कहूंगा कि भारतीय लोग समझें कि यहां क्या हो रहा है. ब्राह्मण भारतीय लोगों की कीमत पर मुनाफा कमा रहे हैं और हमें इसे रोकना होगा.

शिवसेना नेता ने नवारो के बयान पर दी प्रतिक्रिया

अमेरिकी व्यापार सलाहकार पीटर नवारो के इस बयान पर शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने निशाना साधते हुए कहा कि नवारो का ये बयान बुढ़ापे के चरम पर पहुंची उनकी निराशा है. सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि नवारो का भारत में किसी खास जाति का जिक्र करके अपनी बात समझाने की कोशिश करना, चाहे उनका मकसद यह दिखाना ही क्यों न हो कि कुछ लोग बाकी लोगों से अधिक फायदे में हैं, बेहद शर्मनाक और डराने वाली बात है.

प्रियंका चतुर्वेदी ने एक अलग पोस्ट में कहा, 'अमेरिकी प्रशासन में किसी वरिष्ठ व्यक्ति की ओर से ब्राह्मण (अमेरिकी संदर्भ में, बोस्टन के कुलीन ब्राह्मण) शब्द का प्रयोग भारत के संदर्भ में अचानक नहीं हो सकता, यह जानबूझकर किया गया था. इसलिए कृपया इसके बारे में तथ्य जानने से बचें.

'ब्राह्मण' शब्द को लेकर बोले TMC नेता

वहीं टीएमसी नेता सागरिका घोष ने नवारो के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'बोस्टन ब्राह्मण कभी अमेरिकी में न्यू इंग्लैंड के अमीर अभिजात वर्ग के लिए इस्तेमाल किया जाने वाले एक शब्द था. अंग्रेजी भाषी दुनिया में आज भी ब्राह्मण को आर्थिक और सामाजिक रूप से अमीर दर्शाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है.

साकेत गोखले ने 'ब्राह्मण' शब्द के प्रयोग की भी व्याख्या करते हुए कहा, 'अज्ञानता का एक सही उदाहरण पीटर नवारो कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स से हैं. न्यू इंग्लैंड (खासकर बोस्टन और उनके आस-पास के इलाकों में) में 'ब्राह्मण' शब्द का इस्तेमाल किसी ऐसे व्यक्ति के लिए किया जाता है, जो काफी अमीर हो. भाजपा के कुछ प्रवक्ताओं को असली किताबें पढ़नी शुरू कर देनी चाहिए.'

ये भी पढ़ें:- बिहार SIR फाइनल लिस्ट में उन्हें ही जगह जिनके दावे 1 सितंबर तक दाखिल होंगे, चुनाव आयोग ने 30 सितंबर के बाद बाकी आवेदनों पर विचार की बात कही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
सीजेपी प्रोटेस्ट: दिल्ली में मेट्रो-ट्रेन की पाबंदी पर सरकार से बोले CJI- 'दोबारा करें विचार'
सीजेपी प्रोटेस्ट: दिल्ली में मेट्रो-ट्रेन की पाबंदी पर सरकार से बोले CJI- 'दोबारा करें विचार'
By-Election Results 2026 Live: बंगाल में बीजेपी तो तमिलनाडु में विजय का जलवा, मुस्लिम बहुल रेजीनगर में खिला कमल
Live: बंगाल में बीजेपी तो तमिलनाडु में विजय का जलवा, मुस्लिम बहुल रेजीनगर में खिला कमल
ट्रेनों से लेकर मेट्रो और शराब की दुकानों तक...CJP प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली में क्या-क्या हो गया बंद?
ट्रेनों से लेकर मेट्रो और शराब की दुकानों तक...CJP प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली में क्या-क्या हो गया बंद?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Embed widget