एक्सप्लोरर

अमेरिका ने छेड़ी टैरिफ वॉर: चीनी युआन गिरा तो रुपये का क्या होगा? सूत्र बोले- रिजर्व बैंक बर्दाश्त कर...

चाइनीज एक्सपर्ट का कहना है कि अमेरिका की तरफ से हाई टैरिफ वापस नहीं लिया जाता है तो अमेरिका को एक्सपोर्ट आधा हो जाएगा, जिसका असर देश की जीडीपी पर पड़ेगा.

India-China Trade: व्यापार के लिए सभी देश अपने ट्रेडिंग पार्टनर्स की मुद्राओं की चाल पर करीब से नजर रखते हैं. भारतीय रिजर्व बैंक भी इस वक्त चीन की मुद्रा युआन को करीब से मॉनिटर कर रहा है क्योंकि चीन भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि कमजोर युआन चीन के साथ भारत के ट्रेड डेफिसिट को और कमजोर कर देगा. अमेरिका और चीन की ट्रेड वॉर के चलते युआन 17 साल के सबसे निचले स्तर पर आ गया है. डॉलर के मुकाबले यह 7.3498 गिर गया.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार रिजर्व बैंक और पूरे मामले पर नजर रखने वाले कुछ सूत्रों ने कहा कि अगर युआन की कीमत घटती है फिर भी भारत रुपये की तेज गिरावट को सहन कर सकता है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को चीन पर 125 पर्सेंट टैरिफ की घोषणा की. पिछले कुछ दिनों से दोनों देश एक दूसरे पर टैरिफ लागू कर रहे हैं. एक टैरिफ लगाता है तो दूसरा उसके जवाब में टैरिफ बढ़ा देता है, जिसके चलते 20, 34, 50 पर्सेंट से होते हुए चीनी सामान पर टैरिफ 125 पर्सेंट हो गया. कल पहले चीन ने जवाब में अमेरिकी एक्सपोर्ट पर 34 पर्सेंट का टैरिफ लगाया फिर उसे बढ़ाकर 50 पर्सेंट कर दिया.  

अमेरिका ने वापस नहीं लिया हाई टैरिफ तो चीन की जीडीपी पर पडे़गा असर
चाइनीज एक्सपर्ट का कहना है कि जब तक अमेरिका की तरफ से हाई टैरिफ वापस नहीं लिया जाता है तो अमेरिका को एक्सपोर्ट आधा हो जाएगा. इसका असर देश की जीडीपी पर पड़ेगा. बार्कलेज बैंक के एक एनालिस्ट ने कहा है कि बढ़ते टैरिफ में मुद्रा स्थिरता के लिए बड़ी आर्थिक लागत आती है, लेकिन फिलहाल युआन में स्थिरता आने की उम्मीद नहीं दिख रही है. Goldman Sachs ने इस साल चीन की जीडीपी ग्रोथ में 0.7 पर्सेंट की कमी आने का अनुमान जताया है. 

चीन की इकोनॉमी को लेकर क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि कमजोर युआन चीन के साथ भारत के व्यापार घाटे को और बढ़ा सकता है. युआन की वैल्यू कम होने का असर रुपये और दूसरे एशियाई देशों पर भी पड़ेगा. Goldman Sachs ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि आमतौर एशियाई देशों की करंसी के लिए डॉलर-एशियाई करंसी एक्सचेंज रेट को देखा जाता है, लेकिन अभी जो हालात हैं उसमें ये देखा जाएगा कि युआन-डॉलर करंसी एक्सचेंज रेट क्या है.

युआन की कीमत डॉलर के मुकाबले 7.3498 गिर गई है, जबकि भारतीय रुपया 85.85 पर आ गया. भारतीय रुपये में टैरिफ वॉर शुरू होने के बाद 0.7 पर्सेंट की कमी आई है. इससे पहले 10 फरवरी को रुपया 87.95 पर गया था, जो अब तक का सबसे निचला स्तर था.

चीन भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है और भारत ने पिछले साल चीन के साथ 94 बिलियन डॉलर का व्यापार घाटा उठाया. ये चीनी निर्यात पर भारत की निर्भरता को दिखाता है. इस वजह से इंडिया का रिजर्व बैंक युआन पर करीब से नजर रख रहा है. व्यापार के लिए रिजर्व बैंक ट्रेडिंग पार्टनर्स की मुद्राओं की चाल पर नजर रखता है.

 

यह भी पढ़ें:-
ट्रंप के टैरिफ पर भड़का चीन, अमेरिका के लिए बना रहा था 'प्लान 37', खुद ही खा गया झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget