एक्सप्लोरर

US Ambassador In India: ‘नमस्ते’, अमेरिकी दूतावास ने भारत में नए राजदूत एरिक गार्सेटी का इस तरह किया स्वागत

US Ambassador Eric Garcetti: एरिक गार्सेटी को भारत में नए अमेरिकी राजदूत के पद के लिए चुना गया उनकी नियुक्ति की पुष्टि अमेरिकी सीनेट ने बुधवार (15 मार्च) को की.

Eric Garcetti: भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी मंगलवार (11 अप्रैल) को दिल्ली पहुंच गए हैं. इस बात की जानकारी अमेरिकी दूतावास ने दी है. इस मौके पर अमेरिकी दूतावास ने ट्वीट करते हुए कहा, “नमस्ते, नामित राजदूत एरिक गार्सेटी! हम भारत में आपका स्वागत करने और हमारे दो महान देशों के बीच और भी मजबूत संबंध बनाने के लिए आपके साथ काम करने के लिए रोमांचित हैं.”

इससे पहले 5 अप्रैल को भारत में अमेरिका के नए राजदूत एरिक गार्सेटी की नियुक्ति पर व्हाइट हाउस ने कहा है कि नए राजदूत भारत और अमेरिका के संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे. साथ ही भारत और अमेरिका के बीच रक्षा, आर्थिक आदि क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाएंगे. लॉस एंजेलेस के पूर्व मेयर एरिक गार्सेटी भारत में अमेरिका के नए राजदूत नियुक्त हुए हैं. बीती 24 मार्च को ही अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने एरिक गार्सेटी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी.

कौन हैं एरिक गार्सेटी?

एरिक गार्सेटी की वेबसाइट के अनुसार उनका बचपन अमेरिका के सैन फर्नांडो घाटी में बीता है. उन्होंने B.A और M.A की पढ़ाई कोलंबिया यूनिवर्सिटी से की है. वो ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में रोड्स स्कॉलर थे और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) में भी पढ़े थे. उन्होंने ऑक्सिडेंटल कॉलेज और यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैलिफोर्निया (USC) में भी पढ़ाई की है. इसके बाद गार्सेटी ने लगातार 12 सालों तक यूनाइटेड स्टेट्स नेवी रिजर्व में एक अधिकारी के रूप में भी काम किया.

एरिक गार्सेटी जुलाई 2013 से दिसंबर 2022 तक लॉस एंजिल्स के 42वें मेयर थे. वो देश के दूसरे सबसे बड़े शहर लॉस एंजेल्स के पहले यहूदी मेयर नियुक्त किए गए थे. उन्हें नगर परिषद (2006-2012) के अध्यक्ष के रूप में सेवा देने के लिए चार बार चुना गया था. हालांकि, उनके मेयर पद के कार्यकाल के दौरान उनके दोस्त और सलाहकार जैकब्स के खिलाफ यौन उत्पीड़न के कई आरोप लगे. इस पर गार्सेटी ने बार-बार कहा कि उनको जैकब्स के कथित व्यवहार के बारें में जानकारी नहीं थी.

एरिक गार्सेटी के पिता गिल लॉस एंजिल्स काउंटी के 40 वें जिला अटॉर्नी के रूप में दो कार्यकालों में सेवा की थी. एरिक गार्सेटी की पत्नी एमी ऑक्सफोर्ड में ही क्लासमेट थे. उन्होंने एमी से साल 2009 जनवरी में शादी की. फिलहाल वो गोद ली बेटी के माता-पिता हैं.    

ये भी पढ़ें: Afghan Exit: अमेरिका ने अफरा-तफरी में छोड़ा अफगानिस्तान, बाइडेन ने मानी US की गलती लेकिन...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Embed widget