एक्सप्लोरर

Savarkar Row: विधानसभा में सावरकर की तस्वीर पर बवाल, कांग्रेस बोली- कर्नाटक से नहीं रखते हैं ताल्लुक

Karnataka News: कर्नाटक विधानसभा हॉल में वीडी सावरकर की फोटो का अनावरण करने के खिलाफ विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर विरोध किया है.

Karnataka Savarkar Row: कर्नाटक असेंबली हॉल में सावरकर की तस्वीर लगाए जाने के खिलाफ विपक्ष के नेता सिद्धारमैया (Siddaramaiah) और अन्य कांग्रेस विधायकों (Congress MLAs) ने विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख और विधायक डीके शिवकुमार वीर सावरकर (Veer Savarkar) ने विधानसभा हॉल में फोटो लगाए जाने का विरोध करते हुए कहा, सत्ता पक्ष बीजेपी चाहती है कि विधानसभा की कार्यवाही न हो.

कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता पक्ष विधानसभा की कार्यवाही बाधित करना चाहती है. इसलिए वे यह फोटो लेकर आए हैं, क्योंकि कांग्रेस उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मुद्दे उठाने जा रहे ही. उनके पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है.

कर्नाटक विधानसभा हॉल में वीडी सावरकर की फोटो का अनावरण करने के खिलाफ कांग्रेस विधायकों ने विपक्ष के नेता सिद्धारमैया के साथ विरोध किया है. सिद्धारमैया ने वाल्मीकि, बासवन्ना, कनक दास, बीआर अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल और कई अन्य लोगों की तस्वीर लगाए जाने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को चिट्ठी लिखी. कांग्रेस का कहना है कि सावरकर एक विवादित शख्सियत थे, तो उनका सम्मान क्यों किया जा रहा है. सिद्धारमैया ने कहा कि कर्नाटक में इससे भी बढ़े मुद्दे मौजूद हैं लेकिन उनपर कोई बात करने को तैयार नहीं है. 

कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने आगे कहा कि कर्नाटक में बेरोजगारी, लैंड एक्विजिशन और किसान जैसे कई अहम मुद्दे हैं, जिनपर सरकार चर्चा नहीं करती. उन्होंने कहा कि यह कोई विरोध नहीं है, यह हमारी मांग है कि सभी राष्ट्रीय नेताओं और समाज सुधारकों की तस्वीरें कर्नाटक विधानसभा हॉल में लगाई जाएं. स्पीकर ने विधानसभा में वीर सावरकर की तस्वीर लगाने का एकतरफा फैसला लिया है, जिसका हम विरोध करते हैं. उन्होंने कहा कि वह किसी की तस्वीर लगाने के खिलाफ नहीं हैं. सरकार कानून व्यवस्था जैसे वास्तविक मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है.

कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख और विधायक डीके शिवकुमार ने कहा कि सरकार ने विपक्ष के दबाव में काफी समय बाद विधानसभा का सत्र बुलाया. उन्होंने कहा इस सेशन में कांग्रेस राज्य सरकार से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों पर चर्चा करना चाहती थी. इसके अलावा हम राज्य चुनाव आयोग की ओर से तैनात किए गए 8000 से ज्यादा बीएलओ को लेकर भी चर्चा कराना चाहते थे. उनपर आरोप है कि वो वोटरों का डाटा चोरी कर सरकार से साथ साझा कर रहे हैं. 

"दाऊद इब्राहिम का लगाना है क्या? "

कर्नाटक विधानसभा में सावरकर की तस्वीर लगाने पर विवाद को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, "सावरकर की फोटो लगाने से आपको दुख हुआ. सिद्धारमैया को पूछिए दाऊद इब्राहिम का लगाना है क्या? उनकी समस्या तुष्टीकरण की राजनीति है जिसके कारण आज देश इस स्थिति में पहुंचा है." 

इसे भी पढ़ेंः-

Exclusive: हिमाचल ने दिया ताज...कैसे चलाएंगे राज? सीएम सुक्खू ने abp से बातचीत में दिया हर सवाल का जवाब, पढ़ें इंटरव्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget