एक्सप्लोरर

मस्जिद के लिए ट्रस्ट से पहले बवाल शुरू, बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी ने उठाए सवाल

अयोध्या मसले को लेकर सुन्नी वक्फ की बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई और इस बैठक में ना ही मस्जिद के लिए ट्रस्ट बनाने का एलान किया गया. इस बैठक को सामान्य बैठक करार दिया गया.

लखनऊ: सुन्नी वक्फ बोर्ड की बैठक में गुरुवार को अयोध्या मसले पर कोई बात नहीं हुई. साथ ही मस्जिद के लिए ट्रस्ट बनाने पर भी कोई एलान नहीं हुआ. बोर्ड के पदाधिकारियों ने इसे सामान्य बैठक करार दिया है. उधर ट्रस्ट के एलान से पहले ही विवाद शुरू हो गया है. अयोध्या मामले में मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा कि रौनाही में जिस जगह मस्जिद के लिए जमीन दी गई है, वहां मस्जिद बनाने का कोई औचित्य नहीं है. उन्होंने ट्रस्ट की बैठक में मुस्लिम पक्षकारों को नजरअंदाज करने पर भी आपत्ति जताई है.

गुरुवार को सुन्नी वक्फ बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी. माना जा रहा था कि मस्जिद निर्माण से जुड़े ट्रस्ट का एलान बैठक में किया जा सकता है. लेकिन बैठक के बाद पदाधिकारियों ने बताया कि यह बोर्ड की सामान्य बैठक थी. बोर्ड के अध्यक्ष जफर फारुकी ने बताया कि अयोध्या मसले पर आज कोई बात नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि अगली बैठक में ट्रस्ट का एलान होगा. साथ ही ट्रस्ट का एजेंडा भी तय किया जाएगा.

उधर सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की धन्नीपुर में मस्जिद के लिए ट्रस्ट की घोषणा से पहले विवाद शुरू हो गया है. ट्रस्ट की घोषणा से पहले बाबरी मस्जिद की ओर से पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने बैठक पर सवाल खड़े कर दिए. उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के गठन की बैठक में पक्षकारों को नहीं बुलाया गया और ना ही कोई बात की गई. हम लोगों ने देश मे हिन्दू-मुस्लिम के भाईचारे का संदेश दिया है. पूरे देश ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान किया है. हम चाहते हैं कि रौनाही में ट्रस्ट मस्जिद न बनाए.

इकबाल अहमद ने कहा, "रौनाही में पहले से 22 मस्जिदें मौजूद हैं. ऐसे में किसी नई मस्जिद की जरूरत नहीं है. इकबाल अंसारी ने यह भी कहा कि वहां अनाज उगाया जाए और खेती की जाए. जो अनाज पैदा हो वह भगवान राम और अल्लाह के नाम पर गरीबों को बांटा जाए चाहे वह हिन्दू हो या मुसलमान हो. हम चाहते हैं देश में अमन-चैन हमेशा कायम रहे. 70 सालों तक हम लोगों ने बाबरी मस्जिद की लड़ाई लड़ी. मेरे मरहूम पिता हाशिम अंसारी साइकिल से जा कर मुकदमा लड़ते थे. अब हम पक्षकारों को पूछा नहीं जा रहा है."

ये भी पढ़ें

दिल्ली हिंसा: ताहिर हुसैन का कोर्ट में सरेंडर, दंगों के दौरान छत से मिला था हिंसा का सामान Nirbhaya Case: चारों दोषियों को 20 मार्च की सुबह साढ़े पांच बजे होगी फांसी, अब कोई कानूनी विकल्प बाकी नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द
राहुल गांधी को SC से राहत, समन रद्द

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget