एक्सप्लोरर

'एक बार भी CM ने नहीं किया फोन, जिस दिन भी कहेंगे, हम...', नीतीश कुमार से जुबानी जंग के बीच उपेंद्र कुशवाहा का नया बयान

उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नसीहत दी है. कहा कि सीएम को अपनी इच्छा के अनुसार काम करना चाहिए, न कि दूसरों की इच्छा पर. इससे स्थिति बिगड़ सकती है.

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा के बीच बीते कई दिनों से बयानबाजी का दौर जारी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) तो ये तक कह चुके हैं कि अगर वो (उपेंद्र कुशवाहा) पार्टी में रहना चाहते हैं तो रहें और जाना चाहते हैं को वो उनकी इच्छा. अब इस पर उपेंद्र कुशवाहा ने प्रतिक्रिया दी है.

उन्होंने शुक्रवार को कहा, "दो चार पांच दिनों में मेरे बारे में कई तरह की बात चल रही हैं, उस बात में सीएम भी शामिल हो गए हैं... मैं सीएम से जानना चाहता हूं कि सबसे पहले किसने शुरुआत की, जब हम दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थे, उस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा था कि उपेंद्र कुछवाहा जी से कह दीजिए कि वो हमसे बात करें."

'मुख्यमंत्री ने हमें फोन करके नहीं बुलाया'

उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार से सवाल करते हुए कहा कि हम पार्टी के किस मंच पर बात करें. उन्होंने कहा, "हमने तो पहले ही कहा कि हमारी मांग पर बैठक बुलाएं तब ही तो बात होगी, बिना पार्टी मंच कैसे बात करें." उपेंद्र कुशवाहा ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ने एक बार भी हमें फोन करके नहीं बुलाया, लेकिन जब-जब जरूरत पड़ी तो हमने उनसे हर एक बार पार्टी के बारे में बात की.

'पार्टी की कमजोरी की बात किसी से छिपी नहीं है'

कुशवाहा ने कहा कि आज भी जिस दिन मुख्यमंत्री कहेंगे हम उसी दिन उनके बुलावे पर जाएंगे और पार्टी के हितों की बात करेंगे. पार्टी की कमजोरी के बारे में किसी से बात छिपी नहीं है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के बारे में थोड़ा गंभीर होने की जरूरत है, लेकिन आज तक उस दिशा में पार्टी के मजबूत करने के बारे में कोई बात नहीं हुई है.

नीतीश कुमार को उपेंद्र कुशवाहा की नसीहत

कुशवाहा ने बिहार सरकार की कैबिनेट पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि मंत्री परिषद में दो तरह के लोग हैं, कुछ तो सत्ता भोगने वाले हैं, 95 प्रतिशत लोग संघर्ष वाले नहीं हैं. कुशवाहा ने नीतीश कुमार को नसीहत देते हुए कहा कि आप खुद ही इच्छा से काम कीजिए, ना कि दूसरों की इच्छा से. उन्होंने कहा, "परायों को अपना बनाने की कोशिश कीजिए."

ये भी पढ़ें- 'आतंकवादी, महाशैतान या जल्लाद...', जीभ और सिर काटने वाले बयान पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
आर्मी के लिए इस खतरनाक वाहन का प्रोडक्शन शुरू, चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर होगी तैनाती
आर्मी के लिए इस खतरनाक वाहन का प्रोडक्शन शुरू, चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर होगी तैनाती
सरकारी स्कूलों में भर्ती होने वाले शिक्षकों के चुनाव लड़ने पर रोक, CM शुभेंदु का बड़ा फैसला
सरकारी स्कूलों में भर्ती होने वाले शिक्षकों के चुनाव लड़ने पर रोक, CM शुभेंदु का बड़ा फैसला

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget