एक्सप्लोरर

Bihar Politics: JDU और RJD के विलय की अटकलों के बीच उपेंद्र कुशवाहा ने दिया ये बड़ा बयान

RJD and JDU Merger: उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, ''नीतीश कुमार ने संभवत: दार्शनिक अंदाज में कुछ कह दिया होगा. तेजस्वी यादव ने भी इस पर कुछ भी कहने से मना किया है. 2024 लोकसभा चुनाव हमारा मुख्य एजेंडा है.''

Upendra Kushwaha on RJD and JDU Merger: जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता और जदयू संसदीय बोर्ड के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ पार्टी के विलय की अटकलों को खारिज कर दिया. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जदयू बिहार के वंचित तबके की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है और मौजूदा सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ विलय उसके लिए ‘आत्मघाती’ सिद्ध होगा. बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से अपना उत्तराधिकार राजद के संभावित उत्तराधिकारी और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को सौंपे जाने का संकेत दिए जाने के बाद ऐसी अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं.

'2024 के लोकसभा चुनाव पर है फोकस'

उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत में कहा, ''नीतीश कुमार ने संभवत: दार्शनिक अंदाज में कुछ कह दिया होगा. तेजस्वी यादव ने इस पर कुछ भी कहने से पहले ही मना किया है. 2024 लोकसभा चुनाव हमारा मुख्य एजेंडा है.'' गौरतलब है कि नीतीश कुमार की पार्टी से अलग होकर 2013 में रालोसपा बनाने और फिर करीब दो साल पहले पार्टी का जदयू में विलय करके पुराने पाले में लौटने वाले कुशवाहा का कहना है, ''विलय की बातें अटकलों में हो रही हैं. पार्टी में इस पर कोई चर्चा नहीं हो रही है. मुझे नहीं लगता है कि पार्टी कभी भी ऐसा आत्मघाती कदम उठाएगी. यह बिहार के गरीबों, बेजुबान लोगों की आकांक्षाओं का गला घोंटने और सामाजिक न्याय की उनकी आशाओं को धोखा देने जैसा होगा.''

2014 में थी बड़े स्तर पर विलय की तैयारी

हालांकि, उन्होंने माना कि नीतीश कुमार ने 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद न सिर्फ राजद-जदयू के विलय का प्रयास किया था, बल्कि उन्होंने जनता दल के अन्य धड़ों जैसे उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी (SP) और कर्नाटक के जद(एस) के साथ भी प्रयास किया था लेकिन ऐसा हो नहीं सका. उन्होंने कहा, ''हमें बेकार की बातों पर भ्रमित नहीं होना चाहिए. हमें अपना पूरा ध्यान 2024 पर लगाना चाहिए, जैसे अर्जुन ने मछली की आंख पर लगाया था.''

ये भी पढ़ें

हिमाचल और एमसीडी चुनाव में बीजेपी की हार का असर लोकसभा चुनाव 2024 में कितना होगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget