एक्सप्लोरर

कानपुर में एक ही रात में दूसरा बड़ा सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से 5 लोगों की मौत

Kanpur Accident: एक परिवार के कुछ लोग अपने कुछ संबंधियों के साथ बच्चे के मुंडन के लिए लोडर से विंध्याचल (Vindhyachal) जा रहे थे. विंध्याचल धाम जाते वक्त रास्ते में ही हादसा हो गया

Kanpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur Accident) में एक ही रात में दूसरा बड़ा सड़क हादसा हुआ है. शनिवार देर रात (1 अक्टूबर) अहिरवां फ्लाई ओवर पर तेज रफ्तार ट्रक ने लोडर में टक्कर मार दी. इस हादसे में पांच लोगों की मौत की खबर है. वहीं, 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक एक परिवार के कुछ लोग अपने रिश्तेदारों के साथ बच्चे के मुंडन कार्यक्रम के लिए विंध्याचल (Vindhyachal) जा रहे थे. 

सूचना मिलने के बाद तुरंत ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विंध्याचल जाते वक्त हादसा

बच्चे के मुंडन के लिए परिवार के सदस्यों को लेकर विंध्याचल जा रहा लोडर कानपुर के अहिरवां फ्लाईओवर के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि जिस पिकअप गाड़ी से लोग मुंडन कराने के लिए जा रहे थे, उसका पहिया पंचर हो गया. ड्राइवर उतर कर नीचे पंचर देख रहा था कि सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण टक्कर में पिकअप गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. लोडर में फंसे लोगों को निकालकर इलाज के लिए तुरंत ही नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया.

मृतकों को मोर्चरी हाउस भेजा गया है, वहीं घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. घटना स्थल पर पुलिस आयुक्त बी.पी.जोगदण्ड, संयुक्त पुलिस आयुक्त श्री आनन्द प्रकाश तिवारी और कई दूसरे अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और सभी जरूरी कार्यवाही की गई.

मृतकों की हुई पहचान

  • कसक (पुत्री, सुरेश सिंह)
  • गुड़िया (पत्नी, सुशील)
  • सुनील (पुत्र, स्वर्गीय रमेश चंद्र)
  • रामा देवी (पत्नी, स्वर्गीय रमेश चंद्र)
  • सूरज (पुत्र, सुरेश सिंह)

घायलों की पहचान

  • आकाश (पुत्र, सुरेश)
  • प्रिंस (पुत्र, सुनील)
  • प्रथम (पुत्र, सुशील)
  • वैष्णवी (पुत्री, सुनील)
  • रानी (पत्नी, सुरेश)
  • बिल्ली मौसी उर्फ रीता
  • रेखा
  • प्रिया (पुत्री, सुनील)
  • कुटपुट (पत्नी, हीरालाल)
  • रेनू (पत्नी, सुनील)

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 26 की मौत

इससे पहले उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में ही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलट जाने से 26 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. कुछ और लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक ये सभी नवरात्र (Navratra) के मौके पर उन्नाव के चंद्रिका देवी मंदिर (Chandrika Devi Mandir) से दर्शन करके कोरथा गांव लौट रहे थे.

यूपी की योगी सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की है. इस हादसे को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और पीएम मोदी (PM Modi) ने दुख जाहिर किया है.

ये भी पढ़ें -

Kanpur Road Accident: सांसों की उम्मीद लिए लाशों में अपनों को खोज रहे थे लोग, दर्दनाक हादसे की पहली तस्वीरें

Cocaine Smuggling Case: महिला के सैंडल में मिली 5 करोड़ की कोकेन! खुला मामला तो अधिकारी भी हैरान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget