एक्सप्लोरर

यूपी: दूसरा शाहीन बाग बन गया है प्रयागराज का मंसूर अली पार्क, CAA के विरोध में लगातार छठें दिन महिलाओं का धरना जारी

दिल्ली के शाहीन बाग के बाद अब यूपी के प्रयागराज में भी नागरिकता कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन ने ज़ोर पकड़ लिया है. प्रयागराज के मंसूर अली पार्क में बीते कई दिनों से लगातार महिलाओं का विरोध प्रदर्शन चल रहा है.

प्रयागराज: नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग़ की तर्ज पर संगम नगरी प्रयागराज की महिलाएं आज लगातार छठें दिन भी शहर के मंसूर अली पार्क में धरने पर बैठी हुई हैं. धरने की कमान बुर्कानशीं मुस्लिम महिलाओं ने संभाल रखी है. धरने में कई तरह के पोस्टर्स लगे हैं. इनमें सीएए के ख़िलाफ़ लगे पोस्टर्स के अलावा इंक़लाब के नारे भी पोस्टर्स में लगे हैं. साथ ही हिंसा न करने की अपील वाले पोस्टर्स भी मंसूर पार्क में लगाये गए हैं.

यह धरना आगे भी चलता रहे, इसके लिए स्थानीय लोगों की तरफ से इंतज़ाम किये गए हैं. इन इंतज़ामों में खाने पीने की व्यवस्था के अलावा चाय और मेडिकल कैम्प भी शामिल है.शहर के बीचो- बीच स्थित इस पार्क में आंदोलनकारियों का कब्ज़ा होने से प्रशासन की मुश्किलें अब लगातार बढ़ती जा रही हैं.

यूपी: दूसरा शाहीन बाग बन गया है प्रयागराज का मंसूर अली पार्क, CAA के विरोध में लगातार छठें दिन महिलाओं का धरना जारी

धरना ख़त्म कराने की कोशिश नाकामयाब सरकारी अमले ने पिछले छह दिनों में कई बार आंदोलनकारियों को हटाने और उनका धरना ख़त्म कराकर पार्क को खाली कराने की कोशिश की, लेकिन ज़बरदस्त भीड़ के चलते यह कोशिश कामयाब नहीं हो सकी. महिलाएं पूरी रात यहां खुले आसमान के नीचे बैठी रहती हैं. यहीं नमाज़ पढ़ती हैं और यहीं से सरकार के खिलाफ हुंकार भर रही हैं.

इन महिलाओं को हटाने के लिए प्रशासन ने कई कोशिशें की लेकिन यह महिलाएं यहां से हटने को तैयार नहीं हैं. स्थिति यह है कि 27 नामज़द और 222 अज्ञात महिलाओं के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज की गई है लेकिन इस एफआईआर का भी प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ रहा.

यूपी: दूसरा शाहीन बाग बन गया है प्रयागराज का मंसूर अली पार्क, CAA के विरोध में लगातार छठें दिन महिलाओं का धरना जारी

मुकदमा दर्ज होने के बावजूद महिलाएं अपना आंदोलन ख़त्म करने को तैयार नहीं सरकारी अमले ने चार दिन पहले धरना दे रही तकरीबन ढाई सौ महिलाओं और उन्हें समर्थन देने वाले पुरुषों को खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन के मामले में एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन मुकदमा दर्ज होने के बावजूद महिलाएं अपना आंदोलन ख़त्म करने को कतई तैयार नहीं हैं. पार्क में महिलाओं के समर्थन में बड़ी संख्या में पुरुष भी डटे रहते हैं. हालांकि धरने पर सिर्फ महिलाएं ही बैठी हुई हैं.

पार्क में पूरे दिन गूंजते है देशभक्ति के तराने इस पार्क में पूरे दिन देशभक्ति के तराने गूंजते हैं. राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराता रहता है और यह संदेश देने की कोशिश की जाती है कि हिन्दुस्तान की सरजमीं से बेपनाह मोहब्बत होने की वजह से उन्हें मजबूरी में घर -बार और बच्चों को छोड़कर आंदोलन पर बैठना पड़ा है. महिलाओं के खाने का इंतजाम भी यहीं पर रहता है. इसके साथ ही यहां दवाओं व बच्चों के बिस्किट वगैरह का इंतजाम भी कर दिया गया है. मंसूर पार्क में आंदोलनकारी महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. आंदोलन को ख़त्म कराने और पार्क को महिलाओं के कब्ज़े से आज़ाद कराना अब सरकारी अमले के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो रहा है.

यूपी: दूसरा शाहीन बाग बन गया है प्रयागराज का मंसूर अली पार्क, CAA के विरोध में लगातार छठें दिन महिलाओं का धरना जारी

पार्क के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम धरने में शामिल महिलाओं का कहना है कि जब तक सरकार नागरिकता संशोधन क़ानून यानी CAA को पूरी तरह वापस लेने का एलान नहीं कर देती. वह अपना आंदोलन वापस नहीं लेंगी और इसी तरह धरने पर बैठी रहेंगी. मुस्लिम महिलाओं के इस धरने को अब विपक्षी पार्टियों व कई दूसरे संगठनों ने भी अपना समर्थन दे दिया है. इन संगठनों के सदस्य भी मंसूर पार्क पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हुंकार भर रहे हैं. प्रशासन ने पार्क के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे हैं.

मध्यप्रदेश में सावरकर की फोटो लगी नोटबुक बंटवाने पर मचा बवाल, सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने सामने

दविंदर सिंह की जांच पर बोले राहुल- एक और ‘मोदी’ NIA के मुखिया, DSP का मुंह कौन बंद कराना चाहता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बार-बार फोन मत करो...', अपने घर वालों से ऐसा क्यों बोल बैठे अभिजीत दीपके, पिता ने बताया कारण
'बार-बार फोन मत करो...', अपने घर वालों से ऐसा क्यों बोल बैठे अभिजीत दीपके, पिता ने बताया कारण
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget