एक्सप्लोरर

UP Politics: स्वामी प्रसाद मौर्य ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को दी चुनौती, कही ये बड़ी बात

यूपी विधानसभा चुनावों से पहले सपा का दामन थाम चुके स्वामी प्रसाद मौर्या के निशाने पर ज्यादातर बीजेपी ही रहती है. हाल ही में उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत को चुनौती दे दी.

UP Politics: समाजवादी पार्टी (सपा) के विधान परिषद सदस्य और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने वर्ण और जाति की अवधारणाओं को पूरी तरह से त्यागने के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) के हाल के बयान की सराहना की है. उन्होंने कहा है कि अगर भागवत में साहस है तो वह जातिवाद का जहर घोलने वाली पुस्तक ‘मनुस्मृति’ पर प्रतिबंध लगवाएं.

मौर्य ने शरद पूर्णिमा पर बौद्ध तीर्थ स्थली संकिसा पहुंचकर एक सभा में भागवत के बयान की प्रशंसा की. हालांकि, उन्होंने आरएसएस प्रमुख को यह चुनौती भी दी कि अगर उनमें हिम्मत हो तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कहकर जातिवाद का जहर घोलने वाली पुस्तक मनुस्मृति पर प्रतिबंध लगवाएं. 

जाति और वर्ण जैसी अवधारणाओं को त्यागने की जरूरत
गौरतलब है कि भागवत ने शुक्रवार को नागपुर में एक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में कहा था कि वर्ण और जाति जैसी अवधारणाओं को पूरी तरह से त्याग दिया जाना चाहिए, क्योंकि अब इनकी कोई प्रासंगिकता नहीं है.

संघ प्रमुख ने यह भी कहा था कि अपने पूर्वजों द्वारा की गई गलतियों को स्वीकार करने और उनके लिए माफी मांगने में कोई संकोच नहीं करना चाहिए. स्वामी प्रसाद मौर्य बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के भी वरिष्ठ नेता रह चुके हैं. इस पार्टी की मुखिया मायावती मनुस्मृति की मुखर आलोचक हैं.

मौर्य ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री मोदी पर पिछड़ों को प्राप्त आरक्षण को खत्म करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर और अन्य कर्मचारियों की भर्ती में एक भी पिछड़े या दलित व्यक्ति को नौकरी नहीं दी गई. सरकार आरक्षण खत्म कर संविदा की नौकरी के नाम पर नौजवानों का शोषण करवाकर बिचौलियों को फायदा पहुंचा रही है.

भगवान बुद्ध को लेकर क्या बोले स्वामी प्रसाद मौर्य?
भगवान बुद्ध विश्व के प्रथम धर्म गुरु हैं, जिन्होंने संकिसा में अवतरण लिया था. उनके विचार दुनिया के कोने-कोने में फैल गए हैं. आज भी अमेरिका और रूस में खुदाई में बुद्ध के अवशेष मिलते हैं. अयोध्या में तीन बार की खुदाई में बुद्ध के अवशेष मिले तो केंद्र सरकार ने खुदाई रुकवा दी थी.

मौर्य ने बौद्ध धर्म की व्यापकता की चर्चा करते हुए कहा कि दुनिया के 50 देशों में बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं. बुद्ध का धर्म अजर-अमर है. उनका ज्ञान जिंदा है. बुद्ध के कारवां में दिन-बदिन भीड़ बढ़ती जा रही है. अब किसी की हिम्मत नहीं है कि बुद्ध के कारवां को रोक सके.

Rajendra Pal Gautam Resigns: केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने दिया इस्तीफा, हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का लगा था आरोप

‘मेरी बहन को गाली दी’, कहकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग से गुस्से में निकले तेज प्रताप, श्याम रजक ने दी सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म...'
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म'
वियतनाम जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने शेयर की राहुल गांधी की तस्वीर, क्या कुछ कहा?
वियतनाम जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने शेयर की राहुल गांधी की तस्वीर, क्या कुछ कहा?
Explained: हर साल अक्टूबर-नवंबर में ही क्यों दिल्ली की सांस घुटने लगती है? क्या है कोई स्थायी समाधान
Explained: हर साल अक्टूबर-नवंबर में ही क्यों दिल्ली की सांस घुटने लगती है? क्या है समाधान
'बांग्लादेश जैसे हालात भारत में...', रिजीम चेंज की बात पर क्या बोले CM शुभेंदु अधिकारी?
'बांग्लादेश जैसे हालात भारत में...', रिजीम चेंज की बात पर क्या बोले CM शुभेंदु अधिकारी?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने शेयर की राहुल गांधी की तस्वीर, क्या कुछ कहा?
वियतनाम जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने शेयर की राहुल गांधी की तस्वीर, क्या कुछ कहा?
UP के महासमर से पहले अखिलेश को फिर आई आजम की याद, 349 दिन बाद होगी मुलाकात
UP के महासमर से पहले अखिलेश को फिर आई आजम की याद, 349 दिन बाद होगी मुलाकात
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
Pickle Storage Tips: सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
Embed widget