एक्सप्लोरर

UP Politics: ‘विवादित महाकाव्य के लिए सरकारी खजाना खोल दिया’, रामचरितमानस के पाठ को लेकर स्वामी प्रसाद का बीजेपी पर हमला

Swamy Prasad Maurya Attack On BJP: समाजवादी पार्टी के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस के पाठ को लेकर एक बार फिर बीजेपी को निशाने पर लिया है.

Swami Prasad Maurya On Ramcharitmanas: उत्तर प्रदेश में पिछले साल विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए नेता स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार हमले कर रहे हैं. रामचरितमानस को लेकर पहले भी विवादित बयान देने वाले समाजवादी पार्टी के महासचिव स्वामी प्रसाद ने एक बार फिर इसको लेकर बयान दिया है. उनका कहना है कि जब रामचरितमानस का पाठ लोगों ने बंद कर दिया तो सरकार पैसे खर्च करके अपनी तरफ से इसको बढ़ावा दे रही है.

दरअसल, उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने नवरात्रि और रामनवमी पर मंदिरों में दुर्गा सप्तशती और रामचरितमानस का पाठ कराए जाने की घोषणा की. इसको लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य से पत्रकारों ने एक कार्यक्रम के दौरान सवाल किया. जिसके जवाब में उन्होंने कहा, “सरकार इस समय रामचरितमानस का पाठ कराने को मजबूर है, जो रामचरितमानस का पाठ कराने का बात कर रहे हैं, वे इस देश की महिलाओं, आदिवासियों और दलितों, पिछड़ों के सम्मान के दुश्मन हैं.”

‘संविधान के नियमों का उल्लंघन’

उन्होंने आगे कहा, “किसी भी पंथनिरपेक्ष और धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक सरकार का एक धर्म विशेष को बढ़ावा देना संविधान के नियमों का उल्लंघन है.” पत्रकारों से बात करते हुए मौर्य ने कहा, “हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं. एक ही धर्म को बढ़ावा क्यों दिया जा रहा है. सरकार सबकी है, सरकार को बढ़ावा देना ही है तो सभी धर्मों को समान रूप से अपने सरकारी कोष से धन देने का काम करें."

‘तुलसीदास का विवादित महाकाव्य रामचरितमानस’

स्वामी प्रसाद मौर्य आगे कहा, “लेकिन तुलसीदास के विवादित काव्य जिसमें देश की महिलाओं व शूद्र समाज को प्रताड़ित करने, अपमानित करने व शूद्र समाज को जाति सूचक शब्द कहने की बात कही गई है, इसमें शूद्र को नीच और अखम कहा गया है, उसके पाठ कराने का मतलब है वर्ग विशेष को अपमानित करना. यह सरकार देश के महिलाओं, आदिवासियों, पिछड़ों और दलितों को अपमानित करने के लिए काम कर रही है. इनके सम्मान की दुश्मन है, इसीलिए इसको बढ़ावा देने के लिए सरकार ने सरकारी धन का खजाना खोल दिया है.”

ये भी पढ़ें: Ramcharitmanas Controversy: 'स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी बेटी का नाम शूर्पणखा रख लें', सपा नेता पर साध्वी प्राची का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के इशारे पर बवाल, हिंदू सेना ने की शिकायत
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के इशारे पर बवाल, हिंदू सेना ने की शिकायत
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget