एक्सप्लोरर

जेवर कांड : कांग्रेस-सपा ने बीजेपी के घेरा, बताया प्रदेश सरकार के माथे का कलंक

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर राजमार्ग पर जेवर में हुई हत्या और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में राजनीति गरमा गई है. कांग्रेस और सपा ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है. इसके साथ ही योगी सरकार के खिलाफ विपक्ष इसे लेकर हमला तेज कर चुका है. कांग्रेस ने इसे प्रदेश सरकार के माथे पर कलंक बताया है. जबकि, सपा ने कहा है कि प्रदेश की जनता इससे थर्ऱा गई है. इस बीच पूरे मामले में पुलिस के हाथ अबतक खाली हैं. जेवर की यह घटना प्रदेश सरकार के माथे पर कलंक है : कांग्रेस जेवर में हत्या, लूट और चार महिलाओं से हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस घटना से यह साफ हो गया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और पूरा प्रदेश अपराधियों की गिरफ्त में आ गया है. राजबब्बर ने कहा, "जेवर की यह घटना प्रदेश सरकार के माथे पर कलंक है.' यह भी पढ़ें : कानून व्यवस्था पर बोले योगी के मंत्री सुरेश खन्ना, ‘हर जगह नहीं तैनात की जा सकती पुलिस’ अब जाति और बिरादरी की लड़ाई शुरू हो चुकी है : कांग्रेस राजबब्बर ने कहा कि 'दंगे, फसाद, आगजनी, कत्ल, लूट और दुष्कर्म की घटनाएं बेतहाशा बढ़ रही हैं.' उन्होंने कहा, "पहले धर्म और मजहब की लड़ाई और अब जाति और बिरादरी की लड़ाई शुरू हो चुकी है. सहारनपुर की जातीय हिंसा इसी का परिणाम है. दुर्भाग्यपूर्ण है कि सहारनपुर की घटना की आग धीरे-धीरे अलीगढ़, पीलीभीत सहित प्रदेश भर में फैल चुकी है.' जब से बीजेपी की सरकार आई है आम जनता दहशत में है : सपा समाजवादी पार्टी के नेता व उत्तर प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि बुलंदशहर में हुई हत्या, लूट और सामूहिक दुष्कर्म की घटना प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार पर काला धब्बा है. चौधरी ने कहा कि जब से प्रदेश में बीजेपी की सरकार आई है आम जनता दहशत में है. अपराधी सामानांतर सरकार चला रहे हैं. अपराधी एक से बढ़ कर एक भयावह घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. यह भी पढ़ें : यूपी: जेवर गैंगरेप में अबतक आरोपी गिरफ्तार नहीं, सवालों के घेरे में पुलिस की भूमिका बुलंदशहर की हैवानियत से प्रदेश की जनता थर्रा गई है : सपा चौधरी ने कहा, "बुलंदशहर की हैवानियत से प्रदेश की जनता थर्रा गई है. ग्रेटर नोएडा के जेवर से बुलंदशहर जाने वाले राजमार्ग पर बुधवार को रात करीब 1.30 बजे कार सवार एक परिवार को छह बदमाशों के तांडव का शिकार होना पड़ा. बदमाशों ने कार में बैठी चारों महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, फिर परिवार के साथ लूटपाट भी की. इतना ही नहीं परिवार की आबरू बचाने के लिए आगे आए व्यक्ति की गोली मारकर नृसंश हत्या कर दी गई."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget