एक्सप्लोरर

'जो परिवार अपने मुखिया का नहीं हो सका, वो मैनपुरी का क्या होगा'- अमित मालवीय का रामगोपाल यादव पर तंज

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी वोट डालने सैफई पहुंचे.

Mainpuri By-Poll Amit Malviya Attack: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादन (Mulayam Singh Yadav) के निधन के बाद उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Loksabha By-Election) खाली हो गई थी. आज उसी सीट पर मतदान हो रहा है. मैनपुरी से बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य चुनाव लड़ रहे हैं तो सपा से पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) चुनावी मैदान में ताल ठोक रही हैं.

आज अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव ने भी अपना वोट डाला. इसके बाद रामगोपाल ने कहा कि डिंपल यादव, नेताजी (मुलायम सिंह यादव) से भी तीन गुना ज्यादा वोटों से जीतेंगी. उनके इस बयान पर बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय (Amit Malviya) ने तंज कसा है. अमित मालवीय ने रामगोपाल यादव (Ramgopal Yadav) के वीडियो को ट्वीट कर लिखा, "वाह! जरा अखिलेश यादव के चाचा का ये घमंड देखिए… डिंपल को मुलायम सिंह यादव से बड़ा नेता घोषित कर दिया. जो परिवार अपने मुखिया का नहीं हो सका, वो मैनपुरी का क्या होगा! इसका जवाब आज जनता मतदान में दे रही है."

'मैनपुरी में हेराफेरी की गई है'

इससे पहले, समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने बीजेपी पर भी हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि अब चुनाव जनता और पुलिस प्रशासन के बीच हो रहा है. मैनपुरी में हेराफेरी की गई है. उन्होंने कहा, "पोलिंग पार्टियां बन गई तब उसमें 2000 कर्मचारियों को रिजर्व में कर दिया गया, क्योंकि उनके नाम के आगे यादव जुड़ा था. चुनाव आयोग के आदेश का उल्लंघन किया गया है."

बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष पर लगाया गुंडागर्दी का आरोप

रामगोपाल यादव ने कहा था, "समाजवादी पार्टी को सिर्फ यादव ही वोट नहीं देता है. सभी जातियां वोट देती हैं... मैनपुरी में सुबह से 8 जगह गड़बड़ियों की सूचना मिली है." अखिलेश के चाचा रामगोपाल ने बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष पर गुंडागर्दी का भी आरोप लगाया. उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन के अधिकारियों को बराबर सूचित किया जा रहा है. ईश्वरी दण्ड से यह पापी कभी बच नहीं सकते हैं.

सपा प्रमुख ने डाला वोट

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी वोट डालने सैफई पहुंचे. सपा प्रमुख ने वहां अभिनव विद्यालय में मतदान केंद्र पर वोट डाला. अखिलेश ने मतदान के बाद मीडिया से बात की. बातचीत में उन्होंने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath) पर कई आरोप लगाए. उन्होंने पुलिस पर मतदान को प्रभावित करने का आरोप लगाया. 

ये भी पढ़ें- ताजमहल निर्माण पर याचिका की सुनवाई से SC का इनकार, जज बोले- इमारत की आयु का पता लगाना कोर्ट का नहीं काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March LIVE: संसद तक होगा CJP का मार्च? वांगचुक-दीपके की अपील पर पहुंचे हजारों लोग, जंतर-मंतर पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात
संसद तक होगा CJP का मार्च? वांगचुक-दीपके की अपील पर पहुंचे हजारों लोग, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget