एक्सप्लोरर

UP Loud speaker controversy: योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, मंदिर-मस्जिदों से हटाए गए 45 हजार से ज़्यादा लाउडस्पीकर

UP Loud speaker controversy: अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने धर्मगुरुओं से बात करके सभी को साथ लेकर कार्रवाई करने का काम किया है.

UP Loud speaker controversy: यूपी में लाउडस्पीकर से लेकर बुलडोज़र की क्या-क्या कार्रवाई हो रही है, इसपर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने एबीपी न्यूज़ से बात की है. उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में मंदिर हों या मस्ज़िद, गुरुद्वारे या चर्च, सभी जगहों पर धर्म गुरुओं से संवाद स्थापित कर या तो लाउडस्पीकर हटाये गए या उनकी आवाज़ कम कराई गई. उन्होंने बताया कि राज्य में 45 हज़ार से ज़्यादा लाउडस्पीकर हटवाए गए हैं. वहीं 55 हज़ार से ज़्यादा लाउडस्पीकर की आवाज़ कम की गई है.

अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने धर्मगुरुओं से बात करके सभी को साथ लेकर कार्रवाई करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि यूपी में ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत हम तकनीक का इस्तेमाल कर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सभी धर्म अपना त्यौहार ख़ुशी से मनाएं, इसकी व्यवस्था की जा रही है. अवनीश अवस्थी ने कहा कि लाउडस्पीकर को लेकर आज शाम तक सभी थाने रिपोर्ट देंगे, इसके बाद कहीं से शिकायत हो तो लोग सम्बंधित थाने पर दे सकते हैं.

बुलडोज़र को लेकर हमें कोर्ट से सहयोग मिला

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी का कहना है कि बुलडोज़र को लेकर हमें कोर्ट से भी सहयोग मिल रहा है. कई मामलों में कोर्ट ने गैंगस्टर्स पर कार्रवाई का समर्थन किया है, जिससे हमें यूपी में अपराध पर काबू पाने में मदद मिल रही है. उन्होंने कहा कि समाज से अपराध ख़त्म करने के लिए पारदर्शी व्यवस्था और तकनीक का इस्तेमाल कर कार्रवाई कर आगे बढ़ रहे हैं.

महाराष्ट्र से शुरु हुआ चलकर लाउडस्पीकर विवाद

दरअसल महाराष्ट्र से चलकर लाउडस्पीकर विवाद सबसे पहले उत्तर प्रदेश पहुंचा. यहां पिछले दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे लेकर कई दिशा निर्देश दिए और बिना अनुमति के लगे लाउडस्पीकरों को हटाने के आदेश दिए. जिसके बाद अब तक 45 हजार से ज्यादा लाउडस्पीकर धार्मिक स्थलों से उतारे गए हैं.

यह भी पढ़ें.

Pfizer’s Paxlovid: टेस्ट में फेल हुई फाइजर की कोविड-19 से लड़ने वाली दवाई, कम नहीं कर पाई कोरोना के जोखिम

Fuel Price Hike: ईंधन की बढ़ती कीमतों पर बोले केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, 'केंद्र ने ली अपनी जिम्मेदारी, अब राज्यों की बारी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: राहुल गांधी के SC पहुंचने पर वकील ने कहा- आहत हैं, CJI बोले- हमें कोई धमका नहीं सकता
Live: राहुल गांधी के SC पहुंचने पर वकील ने कहा- आहत हैं, CJI बोले- हमें कोई धमका नहीं सकता
लद्दाख के नेताओं और MEA के बीच निर्वाचित निकाय पर आज बातचीत, विशेष मॉडल पर बनेगी सहमति!
लद्दाख के नेताओं और MEA के बीच निर्वाचित निकाय पर आज बातचीत, विशेष मॉडल पर बनेगी सहमति!
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
Explained: इमरान खान को 'लीव इंडिया' नोटिस, क्या पुलिस के पास था अधिकार? जानिए OCI कार्ड के नियम
Explained: इमरान खान को 'लीव इंडिया' नोटिस, क्या पुलिस के पास था अधिकार? जानिए OCI कार्ड के नियम

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget