एक्सप्लोरर

यूपीः ट्रंप को यमुना की बदबू से बचाने के लिए छोड़ा गया साफ पानी

अमेरिकी राष्ट्रपति के 24 से 26 फरवरी तक भारत यात्रा पर आने की योजना है. इस दौरान वह राजधानी दिल्ली सहित गुजरात के अहमदाबाद और उत्तर प्रदेश के आगरा भी जा सकते हैं.

मथुराः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा से पहले अहमदाबाद में झुग्गी-बस्तियों के सामने दीवार खड़ी करने संबंधी खबरों के बीच उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने 'आगरा में यमुना को स्वच्छ अविरल बनाने के लिए' गंगनहर से पानी देने का फैसला किया है. उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह फोगाट ने इस बात की जानकारी दी.

उन्होंने बताया, ''अमेरिकी राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रंप) के आगरा आगमन को ध्यान में रखते हुए यमुना नदी की पर्यावरणीय स्थिति में सुधार के लिए मांट नहर के रास्ते 500 क्यूसेक गंगाजल मथुरा में छोड़ा गया है. यह पानी अगले तीन दिन में मथुरा और उसके 24 घण्टे बाद 21 फरवरी की दोपहर तक आगरा पहुंचेगा.''

धर्मेंद्र सिंह फोगाट ने कहा, ''विभाग की कोशिश है कि गंगाजल की यह मात्रा यमुना में 24 फरवरी तक निरंतर बनी रहे.''

प्रदूषण नियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता का बयान

प्रशासन के इस कदम पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता डॉक्टर अरविन्द कुमार ने बताया, ''यदि आगरा में यमुना नदी के प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 500 क्यूसेक गंगाजल छोड़ा गया है तो वह निश्चित रूप से प्रभाव डालेगा. मथुरा के साथ-साथ आगरा में भी यमुना नदी में घुले ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ेगी तथा बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमाण्ड व केमिकल ऑक्सीजन डिमाण्ड की मात्रा में कमी आएगी. इतना होने पर यमुना का पानी पीने योग्य भले ही न हो पाए, परंतु उसके दुष्प्रभाव व बदबू में तो कमी होने की आशा कर सकते हैं.''

पिछले दो दशक से भी ज्यादा वक्त से मथुरा में यमुना की स्वच्छता के लिए काम कर रहे श्रीमाथुर चतुर्वेद परिषद के गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी का कहना है, ''गंगा से पानी छोड़कर कुछ खास लाभ नहीं होने वाला. इससे भले ही एक दिन के लिए सरकार की लाज बच जाए लेकिन कुछ नहीं बदलेगा. गंदगी शायद दूर हो जाए लेकिन बदबू दूर होने की संभावना क्षीण है.''

24 से 26 फरवरी तक भारत यात्रा पर रहेंगे ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति के 24 से 26 फरवरी तक भारत यात्रा पर आने की योजना है. इस दौरान वह राजधानी दिल्ली सहित गुजरात के अहमदाबाद और उत्तर प्रदेश के आगरा भी जा सकते हैं. अहमदाबाद में वह ‘हाउडी मोदी’ जैसे एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे जबकि आगरा में ताजमहल का दीदार करेंगे. ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप की यह पहली आधिकारिक भारत यात्रा है.

अहमदाबाद में ट्रंप का पहले साबरमती आश्रम जाने और फिर वहां से इंदिरा ब्रिज के रास्ते हाल में बने मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम तक जाने का कार्यक्रम है. स्टेडियम जाने के रास्ते में कुछ दूर तक झुग्गी-बस्तियां हैं, जहां गुजरात सरकार सड़क के किनारे-किनारे ऊंची दीवार बना रही है.

'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम के लिए 5000 VVIPs को न्यौता भेजा जाना शुरू, फिल्म जगत, खिलाड़ी से लेकर बिजनेसमैन होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget