एक्सप्लोरर

'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम के लिए 5000 VVIPs को न्यौता भेजा जाना शुरू, फिल्म जगत, खिलाड़ी से लेकर बिजनेसमैन होंगे शामिल

5000 वीवीआईपी में फिल्म जगत, खेल जगत और उद्योगपति शामिल होंगे. सूत्रों की मानें तो गुजरात सरकार ने न्यौता भेजना शुरू कर दिया है. 24 फरवरी को डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद पहुंचेंगे.

नई दिल्ली: 24 फरवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा पर अहमदाबाद पहुंचेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका स्वागत करेंगे. अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम का आयोजन होगा. सूत्रों की मानें तो तकरीबन 5000 वीवीआईपी लोगों को मोटेरा स्टेडियम में हो रहे इस कार्यक्रम का निमंत्रण गुजरात सरकार ने भेजने की शुरुआत कर दी है. ये वीवीआई फिल्म जगत, स्पोर्ट्स और देश के जाने-माने उद्योगपति होंगे.

कौन-कौन होंगे शामिल?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर, बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल, भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान और यूसुफ पठान को भी आमंत्रण भेजा गया है.

इसके अलावा उद्योगपतियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी, अडानी ग्रुप के गौतम अडानी, निरमा कंपनी के करसनभाई पटेल, जायडस कंपनी के पंकज पटेल सहित देशभर के कई बड़े उद्योगपतियों को भी आमंत्रित किया जाएगा. मोटेरा स्टेडियम में हो रहे डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए मुंबई की इवेंट कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है. लिस्ट इवेंट कंपनी को भेज दी गई है.

सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा के लिए हाई टैक सुरक्षा इंतजाम मुकम्मल किए जा रहे हैं. राष्ट्रपति की अगवानी की तैयारियों में अमेरिकी वायुसेना का सी-17 विमान एडवांस टीम और जरूरी साजो सामान के साथ अहमदाबाद एयरपोर्ट पर रविवार को ही पहुंच गया था. इस विमान से आई सुरक्षाकर्मियों की टीम केंद्र औऱ राज्य सरकार की सुरक्षा एजेंसियों के साथ तालमेल में व्यवस्थाएं करने में जुट गई है. एनएसजी और अमेरिकी स्नाइपर नियत इमारतों पर तैनात किए जाएंगे. अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की टीम भारत आ चुकी है. सीक्रेट सर्विस के 200 से ज्यादा जवान अभी से हर उस जगह पर मौजूद हैं जहां राष्ट्रपति ट्रंप जाएंगे. एयरपोर्ट की सुरक्षा को SPG-NSG जवानों ने अपने कब्जे में ले लिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR रोका जाए, अधिकारियों पर कार्रवाई...राहुल गांधी की SC में याचिका, 10 बड़ी डिमांड क्या?
SIR रोका जाए, अधिकारियों पर कार्रवाई...राहुल गांधी की SC में याचिका, 10 बड़ी डिमांड क्या?
Explained: कौन हैं तेलंगाना के मोहम्मद अफ़ज़ल खान, रूस में धोखे से युद्ध के मोर्चे पर भेजा और फिर...
Explained: कौन हैं तेलंगाना के मोहम्मद अफ़ज़ल खान, रूस में धोखे से युद्ध के मोर्चे पर भेजा और फिर...
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget