एक्सप्लोरर

यूपी में अब नहीं बजेंगे लाऊडस्पीकर, हाई कोर्ट ने जारी किए दिशा निर्देश

यूपी में धार्मिक स्थलों पर बजने वाले लाऊडस्पीकर अब हटा दिए जाएंगे. लेकिन गाज उन पर ही गिरेगी जिनके लिए प्रशासन से इजाजत नहीं ली गई है. इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर ऐसे मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारों की पहचान शुरू हो गयी है.

इलाहाबाद: यूपी में धार्मिक स्थलों पर बजने वाले लाऊडस्पीकर अब हटा दिए जाएंगे. लेकिन गाज उन पर ही गिरेगी जिनके लिए प्रशासन से इजाजत नहीं ली गई है. इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर ऐसे मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारों की पहचान शुरू हो गयी है.

मामला तो बढ़ते प्रदूषण को रोकने का है. जिससे हम, आप और सब जूझ रहे हैं. धार्मिक जगहों पर लाऊडस्पीकर अपनी मर्जी से बजते रहते है. लेकिन यूपी में अब ऐसा नहीं चलेगा. इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने बिना इजाजत लाऊडस्पीकर बजाने पर रोक लगा दी है. अदालत ने राज्य सरकार से उन लोगों की पहचान करने को कहा है जो ऐसा करते हैं. यूपी के प्रमुख गृह सचिव ने सभी ज़िलों के डीएम को चिट्ठी लिख कर ऐसे गैरकानूनी लाऊडस्पीकरों का पता लगाने को कहा है. अब मंदिर हो या मस्जिद या फिर गुरुद्वारा. सबको प्रशासन से ली गयी इजाजत की चिट्ठी दिखाने पड़ेगी. ऐसा नहीं होने पर लाऊडस्पीकर जब्त कर लिया जाएगा और उसे लगाने वाले के खिलाफ कार्रवाई भी होगी.

10 जनवरी तक ऐसे धार्मिक जगहों की पहचान कर लेने को कहा गया है. वैसे यूपी के कई शहरों में लाऊडस्पीकर बजाने को लेकर दंगे और साम्प्रदायिक झगडे होते रहे हैं. ये भी तय है कि हाई कोर्ट के आदेश पर कुछ जगहों पर विवाद भी हो जाए.

इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रया देते हुए सपा नेता और पूर्व मंत्री आज़म खान ने कहा कि बीजेपी सरकार को अपनी निगेटिव सोच से हट कर पोजेटिव सोच रखनी चाहिए. लाऊडस्पीकर जहाँ लगे हुए हैं उनकी इजाज़त दे दें और जो आगे लगाए वो परमीशन से लगाए. जहाँ लगे हुए हैं उन्हें लगा रहने दें. बजाए इसके की एक इमारत को पहले गिराए और फिर दोबारा बनाए.

मंदिर मस्जिद गुरद्वारे जहाँ पर भी लाऊडस्पीकर लगे हुए हैं उन्हें परमिशन दें आगे के लिए परमिशन की पाबन्दी लगा दें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कस्टमर्स पर दोहरी मार! एक तरफ OTT ऐप्स का 'सब्सक्रिप्शन ट्रैप', दूसरी तरफ E20 से गाड़ियों के मेंटेनेंस का बढ़ा खर्च
कस्टमर्स पर दोहरी मार! एक तरफ OTT ऐप्स का 'सब्सक्रिप्शन ट्रैप', दूसरी तरफ E20 से गाड़ियों का बढ़ा खर्च
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
कहीं बाढ़ तो कहीं सूखा! कोंकण-गोवा और मुंबई में बरसी आफत, बिहार-पूर्वी यूपी में अब भी मानसून की बेरुखी
कहीं बाढ़ तो कहीं सूखा! कोंकण-गोवा और मुंबई में बरसी आफत, बिहार-पूर्वी यूपी में अब भी मानसून की बेरुखी
'हिंदू धर्म को कमजोर मत समझना', BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का राहुल-अखिलेश पर हमला, कहा- देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं
'हिंदू धर्म को कमजोर मत समझना', BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का राहुल-अखिलेश पर हमला

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
UP चुनाव को लेकर चिराग पासवान का खास प्लान! 403 सीटों पर संगठन खड़ा करेगी पार्टी, गठबंधन पर सस्पेंस
UP चुनाव को लेकर चिराग पासवान का खास प्लान! 403 सीटों पर संगठन खड़ा करेगी पार्टी, गठबंधन पर सस्पेंस
IND A vs SL A: भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Ayushman Card: आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
Glass Cleaning Hacks: धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
Embed widget