एक्सप्लोरर

UP Elections 2022: चंदौली में SP-BSP पर CM Yogi Adityanath का हमला, कहा- बुआ-बबुआ की जोड़ी ने सिर्फ अपना विकास किया

UP Elections: रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंदौली में कई विकास योजनाओं का उद्घाटन किया और पूर्ववर्ती सपा-बसपा सरकार पर जमकर हमला बोला.

CM Yogi Adityanath in Chandauli: देश के सबसे बड़े सूबे की सबसे बड़ी चुनावी जंग अब कुछ ही वक्त दूर है. उत्तर प्रदेश में चुनावों की तारीखों का ऐलान भले ही न हुआ हो लेकिन राजनीति पूरे शबाब पर है. रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंदौली में कई विकास योजनाओं का उद्घाटन किया और बाबा कीनाराम इंटर कॉलेज में सार्वजनिक सभा को संबोधित किया. 

पूर्ववर्ती बसपा और सपा सरकार पर हमला बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, विकास बहुत पहले हो जाना चाहिए था, बुआ-बबुआ की जोड़ी क्या कर रही थी? इन्होंने केवल अपना विकास किया. इनके लिए इनका परिवार ही पूरा प्रदेश था. हमारे लिए प्रदेश की जनता ही परिवार है. अगर अखिलेश यादव परिवार की परिभाषा समझते तो वो मुझ पर परिवार न होने का आक्षेप नहीं करते.

सीएम योगी ने कहा, 2017 में अगर BJP का विधायक चुना गया होता तो इस भूमि के सौंदर्यीकरण में इतना समय नहीं लगता. विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है. जब उन्हें सत्ता मिली तब उन्होंने जातिवाद और भाई-भतीजावाद के नाम पर पूरी जाति को बदनाम किया. मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा, सपा राम भक्तों पर गोलियां चला सकती है और राम जन्मभूमि पर आतंकी हमला करने वाले आतंकवादियों की पैरवी करके उनके ख़िलाफ़ दायर मुकदमों को वापस लेने का काम भी इसी समाजवादी पार्टी की सरकार ने किया था.

सीएम योगी ने कहा कि चंदौली में काले चावल के उत्पादन से एक नया रिकॉर्ड बना है. पिछले तीन साल तक यूपी में काले चावल का उत्पादन नहीं होता था. लेकिन 2100 हेक्टेयर्स भूमि पर 2400 किसानों ने इसका उत्पादन और एक्सपोर्ट किया. यह भारत में चंदौली की अब एक नई पहचान बन गई है.

ये भी पढ़ें

Putin India Visit: छोटे मगर 'पावर-पैक्ड' दौरे पर भारत आ रहे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, PM मोदी से बातचीत के साथ ही लगेगी कई अहम करारनामों पर मुहर

Nagaland Violence: अब तक 13 की मौत, राहुल गांधी ने लिखा- भारत सरकार जवाब दे, ओवैसी बोले- नॉर्थ ईस्ट में शांति नहीं, सिर्फ हिंसा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget