एक्सप्लोरर

UP Election 2022 Opinion Poll: केशव प्रसाद मौर्य बोले- बीजेपी को मिलेगी ऐतिहासिक सफलता, इस बार 325 पार

सर्वे के मुताबिक अभी अगर चुनाव होता है तो उत्तर प्रदेश की 403 सीटों में से बीजेपी गठबंधन के पास 284-294 सीटें, एसपी के पास 54-64 सीटें, बीएसपी के पास 33-43 सीटें, कांग्रेस के पास 1-7 सीट और अन्य के खाते में 10-16 सीटें जा सकती हैं.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के चार साल पूरे हो रहे हैं. इसको लेकर एबीपी न्यूज़ ने एक सर्वे रिपोर्ट पेश किया है. इस सर्वे में चार सालों में योगी सरकार का प्रदर्शन कैसा रहा, इस पर जनता से राय ली है. ये सर्वे सी-वोटर के जरिए किया गया है. इस सर्वे में कई सवाल पूछे गए. साथ ही यूपी का मूड टटोलने की कोशिश भी की गई.

वहीं इस सर्वे में यह साफ नजर आ रहा है कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बीजेपी का परचम लहरा सकता है. सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी भारी बहुमत से विधानसभा चुनाव में सत्ता में वापसी कर सकती है. एबीपी न्यूज़-सी वोटर के सर्वे के मुताबिक अगर अभी विधानसभा चुनाव होते हैं तो बीजेपी को 41 फीसदी, एसपी को 24 फीसदी और बीएसपी को 21 फीसदी वोट मिल सकते हैं. वहीं कांग्रेस को 6 फीसदी वोट और अन्य को 8 फीसदी वोट मिल सकते हैं.

सर्वे के मुताबिक अभी अगर चुनाव होता है तो उत्तर प्रदेश की 403 सीटों में से बीजेपी गठबंधन के पास 284-294 सीटें, एसपी के पास 54-64 सीटें, बीएसपी के पास 33-43 सीटें, कांग्रेस के पास 1-7 सीट और अन्य के खाते में 10-16 सीटें जा सकती हैं. इस सर्वे को लेकर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से सरकार चल रही है. इस बार बीजेपी को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी और हम इस बार 325 सीटें पार करने की बात करते हैं.

बड़ी उपलब्धि

वहीं वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सिंह ने कहा कि चार साल के बाद भी बीजेपी के वोट शेयर में कोई बदलाव नहीं आया है. अभी एक साल बाकी है और इसके बावजूद अगर किसी सरकार के लिए ऐसे आंकड़े आते हैं तो वो किसी भी सरकार के लिए बड़ी उपलब्धि है. वहीं समाजवादी पार्टी प्रवक्ता घनश्याम तिवारी ने कहा कि हमारे पास एक शानदार नेता है, जिससे विकास के पहलू पर कभी भी बहस करा लीजिए, इससे जनता में सब कुछ साफ हो जाएगा.

उन्होंने कहा, 'वहीं अगर यूपी की जनता योगी सरकार के जरिए शिक्षा और रोजगार में विकास की बात को लेकर उन्हें वोट करते हैं तो मैं उन्हें नमन करता हूं. यूपी की जनता शिक्षा और रोजगार की बात को दरकिनार करते हुए भी बीजेपी को वोट करती है तो उन्हें मैं कहना चाहूंगा कि यही असल मुद्दा है और किसी के बहकावे में आकर वोट न करें.

यह भी पढ़ें: ABP News UP Election Opinion Poll: यूपी में योगी की होगी वापसी, या अखिलेश-मायावती मार सकते हैं बाजी? पढ़ें सर्वे के नतीजे ABP UP Survey LIVE: उत्तर प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर जनता का मूड क्या है? सबसे बड़ा सर्वे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget