एक्सप्लोरर

ABP News UP Election Opinion Poll: यूपी में योगी की होगी वापसी, या अखिलेश-मायावती मार सकते हैं बाजी? पढ़ें सर्वे के नतीजे

ABP News Uttar Pradesh Opinion Poll Highlights: सर्वे में यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर 15 हजार 747 लोगों से बात की गई है. सर्वे में यह साफ नजर आ रहा है कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बीजेपी का परचम लहरा सकता है.

ABP News Survey: देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दलों ने अभियान तेज कर दिया है. कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी जहां किसान आंदोलन के बहाने पार्टी को संजीवनी देने के प्रयास में जुटी हैं. तो वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी साइकिल यात्रा और राज्य भर में भ्रमण करके अपनी पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं. बसपा प्रमुख मायावती भी पंचायत चुनाव के बहाने 2022 के लिए जमीन तैयार कर रही हैं. इस बीच एबीपी न्यूज़ के लिए सर्वे एजेंसी सी वोटर ने यूपी की जनता का मन टटोला है.

इस सर्वे में यह साफ नजर आ रहा है कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बीजेपी का परचम लहरा सकता है. सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी भारी बहुमत से 2022 के विधानसभा चुनाव में सत्ता में वापसी कर सकती है.

एबीपी न्यूज़-सी वोटर के सर्वे के मुताबिक अगर अभी विधानसभा चुनाव होते हैं तो बीजेपी को 41 फीसदी, सपा को 24 फीसदी और बीएसपी को 21 फीसदी वोट मिल सकते हैं. प्रियंका गांधी के प्रयासों के बावजूद भी कांग्रेस बुहत ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करती नहीं दिख रही है और पार्टी के खाते में 6 फीसदी वोट शेयर ही जाते दिख रहे हैं. वहीं अन्य को 8 फीसदी वोट मिल सकते हैं.

कुल-403

किसे कितने वोट ? बीजेपी+ 41% एसपी- 24% बीएसपी-21% कांग्रेस 6% अन्य 8%

उत्तर प्रदेश के सर्वे के मुताबिक वोट शेयर को अगर सीटों में तब्दील करें तो बीजेपी को 284-294, एसपी को 54-64, बीएसपी को 33-43 सीटें मिलती दिख रही है. कांग्रेस के खाते में एक से सात सीटें आ सकती हैं. वहीं अन्य को 10 से 16 सीटें मिलने का अनुमान है.

किसे कितनी सीट ?

बीजेपी+ 284-294 एसपी- 54-64 बीएसपी-33-43 कांग्रेस 1-7 अन्य 10-16

बता दें कि सर्वे में यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर 15 हजार 747 लोगों से बात की गई है. सर्वे के मुताबिक अभी चुनाव हुए तो यूपी में बीजेपी की सरकार बनी नजर आ रही है.

ABP News UP Election Opinion Poll: क्या योगी सरकार ने चुनावी वादे पूरे किए? जानिए यूपी की जनता का जवाब

ABP News Survey: क्या योगी सरकार के 'लव जिहाद कानून' का समर्थन करती है यूपी की जनता?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेडिकल इंटर्न को तोहफा, इन 10 प्रस्तावों को मिली धामी कैबिनेट की मंजूरी
मेडिकल इंटर्न को तोहफा, इन 10 प्रस्तावों को मिली धामी कैबिनेट की मंजूरी
यूपी पुलिस का खौफ! हत्याकांड के आरोपियों ने किया सरेंडर
यूपी पुलिस का खौफ! हत्याकांड के आरोपियों ने किया सरेंडर
आजम खान का जिक्र कर अखिलेश यादव का ऐलान, 'सरकार बनने पर...'
आजम खान का जिक्र कर अखिलेश यादव का ऐलान, 'सरकार बनने पर...'
सहारनपुर में शांति से संपन्न हुई जुमे की नमाज, चाक-चौबंद रही सुरक्षा
सहारनपुर में शांति से संपन्न हुई जुमे की नमाज, चाक-चौबंद रही सुरक्षा

वीडियोज

UP Freebies Scheme | UP Election 2027: UP फ्री बीज पर विश्लेषको का सटीक विश्लेषण! | BJP | ABP News
BRICS Summit 2026 Update: Putin और PM Modi के संबोधन से लेकर, समिट की हर तस्वीर| PM Modi | Russia
BRICS Summit 2026: PM Modi और Putin की हो गई सबसे बड़ी डील ? | India Russia Relations
BRICS Summit 2026: PM Modi और Putin की बैठक खत्म क्या क्या फैसला हुआ ? | India Russia Relations
Bhuvan Bam Interview: The Revolutionaries, BB Ki Vines और NBA पर खुलकर बोले Bhuvan, Pratibha, Gurfateh

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हाथ मिलाए, गले लगाया...ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन
हाथ मिलाए, गले लगाया...ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन
...तो नीतीश कुमार के नाम पर JDU? पार्टी ने साफ किया स्टैंड
...तो नीतीश कुमार के नाम पर JDU? पार्टी ने साफ किया स्टैंड
'भारतीय क्रिकेटर गन्ना नहीं कि निचोड़ लें...', क्यों भड़के सुनील गावस्कर, ICC को दी सलाह
'भारतीय क्रिकेटर गन्ना नहीं कि निचोड़ लें...', क्यों भड़के सुनील गावस्कर, ICC को दी सलाह
OTT से लेकर थियेटर तक, इस हफ्ते दमदार फिल्में हुईं रिलीज, ये 5 हैं मस्ट वॉच
OTT से लेकर थियेटर तक, इस हफ्ते दमदार फिल्में हुईं रिलीज, ये 5 हैं मस्ट वॉच
BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी और पेजेश्कियान के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, अराघची भी मौजूद रहे
LIVE: पीएम मोदी और पेजेश्कियान के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, अराघची भी मौजूद रहे
सत्तू-मखाना...कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू
सत्तू-मखाना...कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
Monsoon Home Tips: बरसात में बढ़ गया है मक्खी-चींटी का आतंक? पोंछे में मिलाएं 1 चीज
बरसात में बढ़ गया है मक्खी-चींटी का आतंक? पोंछे में मिलाएं 1 चीज
Embed widget