एक्सप्लोरर

तीसरे चरण में कानपुर-झांसी समेत कई जगह ईवीएम खराब, सपा ने कहा- नहीं दब रहा साइकिल का बटन

झांसी जिले की मऊरानीपुर विधानसभा पर ईवीएम खराब होने की वजह से मतदान बाधित हुआ है. समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष महेश कश्यप ने बताया कि वहां पर साइकिल वाला बटन नहीं दब रहा है.

यूपी की तुलना में पंजाब में वोटिंग बेहद धीमी हो रही है. दोनों राज्यों में कई जगह ईवीएम खराब होने की घटना सामने आई है. यूपी में कानपुर देहात की विधानसभा रसूलाबाद 205 पर बूथ संख्या 288 की ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित हुआ है. एटा जिले की अलीगंज विधानसभा 103, बूथ संख्या 104, 151 पर ईवीएम खराब है और वहां पर स्लो वोटिंग हो रही है.

यहीं नहीं यूपी में कन्नौज जिले की विधानसभा तिर्वा-197 बूथ संख्या-73 पर ईवीएम खराब  होने की जानकारी मिली है. जालौन की कालपी विधानसभा 220 के बूथ संख्या 04 पर भी ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित होने की सूचना है.

झांसी में ईवीएम खराब होने से वोटिंग प्रभावित

झांसी जिले की 224 मऊरानीपुर विधानसभा बूथ संख्या 242 सितौरा पर ईवीएम खराब होने की वजह से मतदान बाधित हुआ है. झांसी में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष महेश कश्यप ने बताया कि वहां पर साइकिल वाला बटन नहीं दब रहा है.

11 बजे तक हुआ 21.8% मतदान

बावजूद इसके अब तक यूपी में 11 बजे तक तीसरे चरण के लिए 21.18% मतदान होने की सूचना मिली है.  मिली जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव वोट डालने के लिये सैफई के जसवंतनगर मतदान केंद्र पर पहुंचे. वहीं समाजवादी पार्टी प्रमुख और करहल से पार्टी के उम्मीदवार अखिलेश यादव ने भी जसवंतनगर के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला है.

59 सीटों पर हो रहा है मतदान

आपको बता दें कि आज यूपी विधानसभा चुनाव में राज्य के 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर तीसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है. मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा. इस मतदान में दो करोड़ 15 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

इनमें एक करोड़ 16 लाख से अधिक पुरुष मतदाता और 99 लाख से ज्यादा महिला मतदाता हैं, जबकि एक हजार से अधिक किन्नर (थर्ड जेंडर) मतदाता शामिल हैं. तीसरे चरण में राज्‍य के 16 जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 627 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

Kanpur News: वोटिंग करते हुए फोटो शेयर करना मेयर को पड़ा भारी, डीएम ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

UP Election 2022: यूपी में 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान जारी, 627 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में होगी कैद  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 75 फीसदी की आर्मी में होगी भर्ती, 2 साल का सेवा विस्तार
अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 75 फीसदी की आर्मी में होगी भर्ती, 2 साल का सेवा विस्तार
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 75 फीसदी की आर्मी में होगी भर्ती, 2 साल का सेवा विस्तार
अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 75 फीसदी की आर्मी में होगी भर्ती, 2 साल का सेवा विस्तार
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget