एक्सप्लोरर

यूपी विधानसभा में विपक्ष पर CM Yogi का तंज, बोले- हम दोबारा सरकार बना कर आएंगे, लेकिन ये तय है कि...

CM Yogi Speech: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पर तंज कसे. उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में राज्य में दंगे होते थे.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन राज्य सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए 8479.53 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया. राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के चार महीनों के लिए 1,68,903.23 करोड़ रुपये का लेखानुदान भी विधानसभा में प्रस्तुत किया. राज्य के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के बजट पेश करने के दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक विधानसभा अध्यक्ष के आसन के समक्ष आकर प्रदर्शन करने लगे. ये सभी लखीमपुर खीरी मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी की मांग कर रहे थे.

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पर तंज कसे. उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हम दोबारा सरकार बनाएंगे और तीसरी लहर को भी रोकेंगे. लेकिन यह तय है कि आप (विपक्ष) में से बहुत से लोग वापस नहीं आने वाले हैं.

 सीएम योगी (CM Yogi) ने विपक्षी दलों की तरफ इशारा करते हुए कहा, ''ये श्राप नहीं है...मैं शुभकामना देता हूं कि आप जहां बैठे हैं, वहीं बैठे (विपक्ष की तरफ) रहें और यहां के लोग ऐसे बैठे रहे हैं.'' इस दौरान सदन में हंसी गूंज उठी.

UP Election 2022: चाचा Shivpal Yadav से मिलने पहुंचे Akhilesh, क्या प्रसपा का समाजवादी पार्टी में होगा विलय?

उन्होंने कहा कि देश के अंदर सबसे ज्यादा कोरोना के टेस्ट यूपी में हो रहे हैं. सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ सरकार काम कर रही है. सरकार ने फ्री इलाज और वैक्सीन दी है. आज प्रदेश में पीपीई किट बनाए जा रहे हैं. 18 करोड़ वैक्सीन अब तक यूपी दे चुका है. वैक्सीन को लेकर गलत प्रचार भी किया गया लेकिन पीएम और हमारी अपील के चलते लोगों ने बड़ी मात्रा में वैक्सीन ली.

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''हम लोग आने वाले चुनाव के लिए जनता के सामने जाने की तैयारी कर रहे हैं. ये अनुपूरक बजट 8 हजार 500 करोड़ का है.'' 

उन्होंने कहा कि विपक्ष कहता है कि उत्तर प्रदेश में दंगे होते हैं, कोई सुरक्षा नहीं है. विकास में कोई रूची नहीं है. पहले यूपी में दंगे होते थे. इन 5 सालों में देश के अंदर एक भी दंगा नहीं हुआ है. यूपी को लेकर लोगों की धारणा बदली है. हम अपने कार्यों को लोगों तक पहुंचाने में सफल हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget