एक्सप्लोरर

शिखर सम्मेलन: डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- सपा-कांग्रेस ने दी यूपी में हिंसा को हवा, विकास पर सरकार की नज़र

डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार ने किसी अपराधी को बख्शा नहीं है. एसपी और कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में हिंसा को हवा दी है. पुलिस अभी भी अपराधियों को खोज रही है.मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव 351 सीटों का सपना देखते रहें. वह 51 सीटें भी नहीं ला पाएंगे. हम 2022 में 300 सीटों की संख्या को पार कर जाएंगे.

शिखर सम्मेलन 2020: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे कर लिए हैं. इस दौरान एबीपी न्यूज़ के शिखर सम्मेलन में यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एबीपी न्यूज़ के बेबाकी से हर सवाल का जवाब दिया है. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में पिछले 15 सालों में इतना काम नहीं हुआ, जितना इन तीन सालों में हुआ है. उन्होंने कहा कि मैं अपनी सरकार को 100 में से 110 नंबर दूंगा.

अपनी सरकार को 100 में से 110 नंबर दूंगा- मौर्य

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि मैं अपनी सरकार के तीन साल के कामकाज को सौ में से 110 नंबर दूंगा. सरकार अच्छा काम कर रही है और प्रदेश को विकास के मार्ग पर ले जा रही है. पिछले 15 सालों में प्रदेश में इतना काम नहीं हुआ, जितना इन तीन सालों में हुआ है.

विकास-निवेश पर ध्यान केंद्रित- मौर्य

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार ने विपक्षी नेताओं के इलाकों में भी विकास किया है. सरकार ने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया है. सीएम योगी के नेतृत्व में सरकार दिन रात काम कर रही है और विकास-निवेश पर ध्यान केंद्रित कर रही है.

शिखर सम्मेलन: सीएम योगी बोले- पोस्टर वाले दंगाई मानवता के दुश्मन, इस वायरस से भी सावधान रहें लोग

एसपी और कांग्रेस ने हिंसा को हवा दी- मौर्य

डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार ने किसी अपराधी को बख्शा नहीं है. एसपी और कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में हिंसा को हवा दी है. पुलिस अभी भी अपराधियों को खोज रही है. पुलिस ने कई लोगों पर कड़ी कार्रवाई भी की है.

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे नहीं लगने देंगे- मौर्य

डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि विपक्ष तथ्यों पर बात करेगा तो हमारी सरकार के सामने टिक नहीं पाएगा. यूपी में सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं. भारत में रहकर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे नहीं लगने देंगे. ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इससे समाज में अराजकता फैलती है. ये हम नहीं होने देंगे.

राम मंदिर राष्ट्र का मंदिर है- मौर्य

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राम मंदिर हमारी आस्था का विषय है. मैं इस आंदोलन का लंबे समय तक हिस्सा रहा हूं. राम मंदिर राष्ट्र का मंदिर है. इसका क्रेडिट किसी को नहीं जाता. भगवान राम सबके हैं. मैं राम भक्त हूं. इसलिए नहीं कि मैं पिछड़े वर्ग से हूं. मैं रामभक्त हूं.

2022 में आएंगी 300 से ज्यादा सीटें- मौर्य

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव 351 सीटों का सपना देखते रहें. वह 51 सीटें भी नहीं ला पाएंगे. हम 2022 में 300 सीटों की संख्या को पार कर जाएंगे. अखिलेश लोकसभा चुनाव में बुआ को प्रधानमंत्री बनाने की सोच रहे थे, लेकिन खुद पांच सीटों पर सिमट गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA पर सरकार का स्टैंड क्लियर, विपक्ष के विरोध के बीच उठाया ये बड़ा कदम
FCRA पर सरकार का स्टैंड क्लियर, विपक्ष के विरोध के बीच उठाया ये बड़ा कदम
अरुणाचल में नाम बदलने पर बौखलाया चीन तो भारत ने दिया जवाब- 'कोई वास्तविकता को बदल नहीं सकता'
अरुणाचल में नाम बदलने पर बौखलाया चीन तो भारत ने दिया जवाब- 'कोई वास्तविकता को बदल नहीं सकता'
NSA अजीत डोभाल से मिले US राजदूत सर्जियो गोर, क्या हुई बातचीत?
NSA अजीत डोभाल से मिले US राजदूत सर्जियो गोर, क्या हुई बातचीत?
होर्मुज पर 100% कंट्रोल का ट्रंप ने किया दावा, भड़के ईरान का पलटवार
होर्मुज पर 100% कंट्रोल का ट्रंप ने किया दावा, भड़के ईरान का पलटवार

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget