एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नीतीश कुमार पर भड़के यूपी के डिप्टी सीएम, बोले- जो बिना बैसाखी के CM नहीं बन सकता वो PM क्या बनेगा

Keshav Prasad Maurya News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है.

Keshav Prasad Maurya Slams Nitish Kumar: बिहार की नई महागठबंधन (Mahagathbandhan) सरकार को लेकर बीजेपी नेताओं का गुस्सा थम नहीं रहा है. अब उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमला बोला है. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ''जो बिना बैसाखी के सीएम नहीं बन सकता वो पीएम क्या बनेगा?''

यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा, ''नीतीश कुमार मुंगेरी लाल (Mungeri Lal) के सपने देख रहे हैं. नीतीश कुमार के एक तरफ राजद (RJD) नाम का कुंआ और दूसरी तरफ कांग्रेस (Congress) रूपी खाई है. पीएम का सपना देखते-देखते कहीं नीतीश कुमार सीएम भी न रह जाएं. नीतीश कुमार लंबे समय तक बीजेपी (BJP) के साथ केंद्र में मंत्री भी रहे और बीजेपी के ही सहारे पर लंबे समय तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे. हर प्रदेश में पीएम पद की पहली और एकमात्र पसंद नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) हैं.''

ममता बनर्जी-अखिलेश यादव पर ऐसे साधा निशाना

केशव मौर्य ने कहा कि पीएम मोदी ने गरीबों के लिए 23 लाख करोड़ रुपये की योजनाएं चलाकर सबका विकास किया है. अगर पीएम मोदी नहीं होते तो ये पैसा विपक्षी दलों के खातों में चला गया होता. ममता बनर्जी और अखिलेश यादव की उम्मीदवारी पर केशव मौर्या ने कहा, ''पहले अपने दम पर विधान सभा जीत लें. अखिलेश यादव बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना जैसे हो गए हैं.''

केशव मौर्य ने 'आजादी का अमृत महोत्सव' पर कहा कि 1947 में भारत का विभाजन हुआ था. इस दर्द का अहसास लोगों को कराने के लिए कल 14 अगस्त को यूपी में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे. लाखों लोगों के कत्लेआम की वास्तविक पीड़ा वर्तमान पीढ़ी को बताना जरूरी है ताकि भविष्य में ऐसी घटना न घटे.''

सहारनपुर से संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी पर यह कहा

केशव मौर्य ने सहारनपुर से संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी पर कहा, ''सुरक्षा एजेंसियों ने साजिश करने वालों को पकड़ा है. यह साफ संदेश है कि देश और उत्तर प्रदेश में साजिश करने वालों को सफल नहीं होने दिया जाएगा. कुछ नेता तुष्टिकरण करने के चक्कर में बयानबाजी करते हैं लेकिन हम अनहोनी नहीं होने देंगे.'' इसी के साथ यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने देश और प्रदेश के लोगों से आजादी के अमृत महोत्सव में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है.

यह भी पढ़ें

Independence Day 2022 Celebration Live: आज से 'हर घर तिरंगा अभियान' शुरू, गृह मंत्री अमित शाह ने आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Heavy Rainfall: भारी बारिश के बाद देश के कई हिस्सों में बाढ़ से हाहाकार- MP के कई शहर डूबे, यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में भी दहशत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget