एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी को CM योगी का जवाब, कहा- विरासत में राजनीति पाने वाले सेवा का अर्थ क्या समझेंगे?

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बयान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने कहा कि विरासत में राजनीति पाने वाले और देश को भुला कर तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोक सेवा का अर्थ क्या समझेंगे?

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 'बदला' लेने वाले बयान को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि भगवाधारी योगी उस हिन्दू धर्म को अपनाएं जिसमें हिंसा और बदले की भावना की कोई जगह नहीं है.

अब इसी बयान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. सीएम कार्यालय ने कहा कि संन्यासी की लोक सेवा और जन कल्याण के निरंतर जारी यज्ञ में जो भी बाधा उत्पन्न करेगा उसे दण्डित होना ही पड़ेगा.

दो अलग-अलग ट्वीट में कहा गया है, ''मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने भगवा लोक सेवा के लिए धारण किया है. सब कुछ त्याग कर वे न केवल भगवा धारण करते हैं, बल्कि उसका प्रतिनिधित्व भी करते हैं. भगवा वेशभूषा लोक कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए है और योगी जी उस पथ के पथिक हैं. #भगवा_में_लोक_कल्याण''

ट्वीट में आगे कहा, ''संन्यासी की लोक सेवा और जन कल्याण के निरंतर जारी यज्ञ में जो भी बाधा उत्पन्न करेगा उसे दण्डित होना ही पड़ेगा. विरासत में राजनीति पाने वाले और देश को भुला कर तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोक सेवा का अर्थ क्या समझेंगे ? #भगवा_में_लोक_कल्याण''

प्रियंका गांधी ने क्या कहा था? प्रियंका गांधी ने लखनऊ में कहा कि मुख्यमंत्री ने बयान दिया कि वह बदला लेंगे, उस बयान पर पुलिस प्रशासन कायम है. उन्होंने कहा, ‘‘ इस देश के इतिहास में शायद पहली बार मुख्यमंत्री ने ऐसा बयान दिया.’’ उन्होंने कहा, ''उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने योगी के वस्त्र धारण किये हैं. भगवा धारण किया है. यह भगवा आपका नहीं है. यह भगवा हिन्दुस्तान की धार्मिक आध्यात्मिक परंपरा का है. यह हिन्दू धर्म का चिन्ह है. उस धर्म को धारण करिये ... उस धर्म में रंज, हिंसा और बदले की भावना की कोई जगह नहीं है.''

प्रियंका ने कहा, ''यह कृष्ण भगवान का देश है जो करूणा के प्रतीक हैं. भगवान राम करूणा के प्रतीक हैं. शिव जी की बारात में सब नाचते हैं. इस देश की आत्मा में हिंसा, बदला, रंज इन चीजों की जगह नहीं है. जैसे कृष्ण ने अर्जुन को प्रवचन दिया. महाभारत के युद्ध में जब वह महान योद्धा युद्ध के मैदान में खड़े थे. रंज और बदले की बात नहीं की. उन्होंने करूणा और सत्य की बात उभारी.''

योगी के बयान पर प्रियंका का बड़ा हमला, कहा- इतिहास में पहली बार सीएम ने जनता से बदला लेने की बात कही

कांग्रेस नेता ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू होने के बाद इसके खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा ,‘‘ मीडिया की रिपोर्ट और आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक 5500 लोग हिरासत में हैं और 1100 लोग गिरफ्तार हुए हैं . अनधिकारिक रूप से यह संख्या इससे काफी ज्यादा है . कई केस गुमनाम के नाम हुए हैं . लोगों को पीटा जा रहा है, मारा जा रहा है . पुलिस और प्रशासन गलत काम कर रहे हैं . पुलिस ने तोडफोड की है . पुलिस ने एक महिला को घेरकर पीटा है . इनके वीडियो हैं .’’

प्रियंका के इस बयान के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस महासचिव ने मुख्यमंत्री के साथ-साथ भगवा को भी आरोपित किया है. शर्मा ने कहा ''प्रियंका जी को भगवा चोले के महत्व के बारे में जानकारी नहीं है. योगी जी ने धर्म को धारण किया है. हिन्दू धर्म किसी का अहित करना नहीं सिखाता. हिन्दू धर्म में किसी अन्य धर्म के अपमान की बात ही नहीं है. इतना विशाल हिन्दू धर्म है यह, उसको आप कह रही हैं कि धारण करने वाला व्यक्ति ऐसा काम कर रहा है.''

देश के पहले CDS बने जनरल बिपिन रावत, सर्जिकल स्ट्राइक और डोकलाम विवाद में थी अहम भूमिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे मन में PM मोदी के लिए...', बीजेपी से इस्तीफे के बाद क्या बोले अन्नामलाई? 
'मेरे मन में PM मोदी के लिए...', बीजेपी से इस्तीफे के बाद क्या बोले अन्नामलाई? 
PM Modi Gujarat Visit: 22 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास, सूरत-दमन को मिलेगी नई रफ्तार
गुजरात-दमन के लिए खुलेगा PM मोदी का पिटारा, 22 हजार करोड़ की देंगे सौगात, रोड से एयरपोर्ट तक लॉन्च करेंगे ये प्रोजेक्ट
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार, कहा- 'तय समय पर...'
कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार, कहा- 'तय समय पर...'

वीडियोज

'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर
Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड में क्या एक्शन लेंगे निशांत कुमार? चुप्पी के बाद आया स्वास्थ्य मंत्री का पहला बयान
मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड में क्या एक्शन लेंगे निशांत कुमार? चुप्पी के बाद आया स्वास्थ्य मंत्री का पहला बयान
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
पाकिस्तानी दिग्गज का बेतुका बयान, कहा- IPL में विराट से ज्यादा रन बना देंगे बाबर आजम
पाकिस्तानी दिग्गज का बेतुका बयान, कहा- IPL में विराट से ज्यादा रन बना देंगे बाबर आजम
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
है जवानी तो इश्क होना है रिव्यू: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
Russian President Putin: रूस ने यूक्रेन को खुशखबरी, इस बात के लिए राजी पुतिन, NATO पर क्यों खींची रेड लाइन?
रूस ने यूक्रेन को खुशखबरी, इस बात के लिए राजी पुतिन, NATO पर क्यों खींची रेड लाइन?
Khan sir life story: कभी कमाते थे 40 रुपये आज करोड़ों के हैं मालिक, जानिए कैसे फैजल खान बन गए खान सर
कभी कमाते थे 40 रुपये आज करोड़ों के हैं मालिक, जानिए कैसे फैजल खान बन गए खान सर
Sonakshi Sinha House: लग्जरी और क्रिएटिविटी का कॉम्बो है सोनाक्षी सिन्हा का बांद्रा वाला पेंटहाउस, देखें शानदार फोटोज
लग्जरी और क्रिएटिविटी का कॉम्बो है सोनाक्षी सिन्हा का बांद्रा वाला पेंटहाउस, देखें शानदार फोटोज
Embed widget