एक्सप्लोरर

योगी के बयान पर प्रियंका का बड़ा हमला, कहा- इतिहास में पहली बार सीएम ने जनता से बदला लेने की बात कही

योगी आदित्यनाथ के बयान को लेकर प्रियंका ने कहा कि ''योगी कहते हैं कि वो जनता से बदला लेंगे. पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने ऐसा बयान दिया.'' प्रियंका से पहले सलमान ख़ुर्शीद ने कहा कि जहां-जहां लोगों का उत्पीड़न किया गया है, उनको कांग्रेस सहयोग और समर्थन देगी.

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूरे देश में विरोध और समर्थन का दौर चल रहा है. इस बीच उत्तर प्रदेश में बीते हफ़्ते हुई हिंसा के बाद लगातार राजनीति गरमाई हुई है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज कांग्रेस मुख्यालय लखनऊ से प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने राज्यपाल को एक चिट्ठी सौंपी है. हमने कहा है कि प्रदेश सरकार ने पुलिस की तरफ से अराजकता फ़ैलाने का काम किया है.

योगी आदित्यनाथ के बयान को लेकर प्रियंका ने कहा कि ''योगी कहते हैं कि वो जनता से बदला लेंगे. पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने ऐसा बयान दिया.'' उन्होंने कहा, ''बिजनौर में दूध लेने जा रहे लड़के की हत्या हुई. अस्पताल में सहायता नहीं दी गई, पुलिस ने दबाव डालकर घर के पास दफनाने से मना कर मोहल्ले से 20 किलोमीटर दूर दफनाया गया. 21 साल का सुलेमान यूपीएससी की तैयारी कर रहा था. कुछ दिनों के लिए घर आया था और मस्ज़िद के पास खड़ा था, तभी पुलिस उसे उठाकर ले गई. उसको गोली मारी गई थी. पुलिस ने दबाव डालकर मामला दर्ज नहीं करने दिया.''

प्रियंका गांधी ने कहा, ''लखनऊ में दारापुरी जी को उनके घर से गिरफ्तार किया गया. उन्होंने नागरिकता कानून के ख़िलाफ़ फेसबुक पोस्ट लिखा था. उन्हें पुलिस घर से उठाकर ले गई और उनकी पत्नी बिस्तर पर बीमार पड़ी हैं. दारापुरी जी और कांग्रेस कार्यकर्ता सदफ ज़फ़र को 48 लोगों की लिस्ट में डाला गया.''

प्रियंका से पहले सलमान ख़ुर्शीद ने कहा कि ''जहां-जहां लोगों का उत्पीड़न किया गया है, उनको कांग्रेस सहयोग और समर्थन देगी. इसके लिए प्रियंका गांधी की मौजूदगी में बैठक की गई. कांग्रेस ने उत्पीड़न के शिकार लोगों के परिजनों तक पहुंचकर बहुत सी चीज़ें इकट्ठा की हैं. कई अज्ञात लोगों को एफआईआर में रखा गया है ताक़ि आगे चलकर जिसे चाहें उसे फंसा दिया जाए. हम इस मामले में दस्तावेजों के साथ हाईकोर्ट भी जायेंगे. हम दमन पर रोक लगाए जाने की उम्मीद करते हैं.''

प्रियंका ने कहा कि ''मुख्यमंत्री ने बदला लेने का जो बयान दिया, उसी पर पुलिस क़ायम है. ये इतिहास में पहली बार हुआ जब मुख्यमंत्री ने बदला लेने की बात कही है. कृष्ण भगवान का वेश है, भगवान राम करुणा के प्रतीक हैं, शिव जी की बारात में सब नाचते हैं. इस देश में बदले की कोई परंपरा नहीं है. श्री कृष्ण ने अपने प्रवचन में कभी बदले की बात नहीं की.'' उन्होंने कहा, ''योगी ने भगवा धारण किया, ये भगवा आपका नहीं हैं. भगवा देश की आध्यात्मिक आस्था का चिन्ह है. इसमें बदले की भावना की कोई जगह नहीं है.''

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ''मेरी सुरक्षा का सवाल बड़ा सवाल नहीं है, इसपर चर्चा की ज़रूरत नहीं है. हम आम जनता का सवाल उठा रहे हैं. हेलमेट के सवाल पर कहा कि ये फ़िज़ूल की बात है. बड़े-बड़े मुद्दों में ये कौन सी बड़ी बात है, फाइन दे देंगे.'' उन्होंने कहा कि ''नागरिकता कानून संविधान के ख़िलाफ़ है. खेतों में काम करने वाले मज़दूर से आप कागज़ात मांगेंगे तो वो कहां से दस्तावेज़ लायेंगे.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget